विज्ञापन

सलमान खान ने यूलिया वंतूर और अरिजीत सिंह के नए गाने की तारीफ की

Salman Khan Latest: वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान के पास कई बड़े और दमदार कमर्शियल प्रोजेक्ट्स हैं. उनकी आने वाली वॉर ड्रामा फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ पहले ही इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन चुकी है और इसके फर्स्ट लुक के बाद से दर्शकों में जबरदस्त उत्सुकता है.

सलमान खान ने यूलिया वंतूर और अरिजीत सिंह के नए गाने की तारीफ की
bollywood news

Salman Khan Latest: सलमान खान (Salman Khan) एक बड़े दिल वाले सुपरस्टार हैं, जो हमेशा दूसरों के साथ खड़े नजर आते हैं. उन्होंने अब तक कई लोगों की मदद की है और जरूरतमंदों को अपना समर्थन दिया है. एक बार फिर उन्होंने अपनी कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर का साथ देते हुए उनके नए गाने ‘तेरे संग' की खुलकर तारीफ की है.

पोस्टर शेयर किया

सलमान ने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म ‘Echoes of Us' के गाने तेरे संग का पोस्टर शेयर किया. इसके साथ उन्होंने लिखा कि मुझे गाना ‘तेरे संग' बहुत पसंद आया, यह वाकई दिल को छू लेने वाली रचना है. फिल्म ‘Echoes of Us' के लिए जो राजन को ढेरों बधाइयां. आपको और पूरी टीम को आगे के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं. गाने तेरे संग में यूलिया वंतूर की आवाज बेहद मधुर है. अपनी जादुई आवाज से उन्होंने पहले भी लोगों का दिल जीता है, लेकिन इस बार गाने में अरिजीत सिंह के साथ उनकी केमिस्ट्री भी काफी खूबसूरत लगती है. अपनी शानदार गायकी से यूलिया श्रोताओं पर गहरी छाप छोड़ती हैं.

दमदार कमर्शियल प्रोजेक्ट्स

वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान के पास कई बड़े और दमदार कमर्शियल प्रोजेक्ट्स हैं. उनकी आने वाली वॉर ड्रामा फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान' पहले ही इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन चुकी है और इसके फर्स्ट लुक के बाद से दर्शकों में जबरदस्त उत्सुकता है. वहीं, कबीर खान के साथ दोबारा काम करना, खासकर अगर इसमें ‘बजरंगी भाईजान 2' शामिल होती है. यह उनकी भावनात्मक और असरदार कहानी कहने की शैली की वापसी का संकेत हो सकता है. यूलिया काफी दिनों से सुर्खियों में बनी हुई हैं. उनके सलमान खान के साथ रिलेशन को लेकर भी काफी बार चर्चाओं में बनी रहीं। अब उनके इस प्रोजेक्ट से उनके फैंस काफी उत्सुक हैं और उनकी और दीपक तिजोरी की केमिस्ट्री को देखने के लिए काफी बेताब हैं.

यह भी पढ़ें : 'वध 2' की धूम में अजय देवगन भी हुए शामिल, थिएटर से शेयर की इंस्टा स्टोरी

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close