Salman Khan News: वॉर 2, पठान 2 में सलमान खान अब नहीं करेंगे कैमियो, मेकर्स ने लिया फैसला

Salman Khan Latest News: मेकर्स ने वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की फिल्मों में सलमान खान के कैमियो को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है. एक रिपोर्ट के अनुसार मेकर्स ने वॉर 2 (War 2) और पठान 2  (Pathaan) में सलमान खान का कैमियो न करवाने का फैसला लिया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Salman Khan Latest News: बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान (Salman Khan) आए दिन किसी न किसी बात को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं. कुछ दिन पहले अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग फंक्शन में सलमान खान ने अपना डांस परफॉर्मेंस दिया था, जिसके वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे. बता दें, सलमान से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है.

यह भी पढ़ें: Janki Bodiwala Interview: फिल्म शैतान की एक्ट्रेस ने काला जादू पर बताई चौंकाने वाली कहानी

पठान 2 और वॉर 2 में नहीं होगा सलमान का कैमियो

मेकर्स ने वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की फिल्मों में सलमान खान के कैमियो को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है. एक रिपोर्ट के अनुसार मेकर्स ने वॉर 2 (War 2) और पठान 2  (Pathaan) में सलमान खान का कैमियो न करवाने का फैसला लिया है. वहीं, मेकर्स सलमान के साथ टाइगर को लेकर कुछ बड़ा प्लान कर रहे हैं. इस वजह से मेकर्स चाहते हैं कि फिल्मों में सलमान का कैमियो न रखा जाए.

Advertisement

पठान में कर चुके हैं कैमियो

सलमान खान ने शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म पठान (Pathaan) में एक कैमियो किरदार निभाया था. बता दें, दर्शकों ने काफी लंबे समय बाद फिल्म पठान में शाहरुख खान और सलमान खान को एक साथ काम करते हुए देखा. वहीं, सलमान के कैमियो को दर्शकों ने स्क्रीन पर काफी पसंद किया था. वहीं, पठान ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे.

सलमान खान का वर्कफ्रंट

सलमान खान आखिरी बार फिल्म टाइगर 3 (Tiger 3) में नजर आए थे. इस फिल्म को दर्शकों का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला. यह फिल्म जवान और पठान की तरह बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई. सलमान खान जल्द ही फिल्म द बुल (The Bull) में नजर आने वाले हैं.

यह भी पढ़ें: Patna Shukla Trailer: पटना शुक्ला का ट्रेलर हुआ रिलीज, वकील के किरदार में नजर आएंगी रवीना टंडन