विज्ञापन
This Article is From Mar 17, 2026

‘मातृभूमि’ के नए सॉन्ग ‘चांद देख लेना’ टीजर में सलमान खान और चित्रांगदा सिंह की लव स्टोरी

Salman Khan Film: टीजर एक आर्मी ऑफिसर की जिंदगी की उस हकीकत को दिखाता है, जो सिर्फ युद्ध के मैदान की बहादुरी तक सीमित नहीं है, बल्कि उन रिश्तों पर पड़ने वाले भावनात्मक असर को भी बयां करती है जो घर पर इंतजार कर रहे होते हैं.

‘मातृभूमि’ के नए सॉन्ग ‘चांद देख लेना’ टीजर में सलमान खान और चित्रांगदा सिंह की लव स्टोरी
bollywood news

Salman Khan Film: 'मातृभूमि' गाने की जबरदस्त कामयाबी के बाद, जिसने सभी प्लेटफॉर्म्स पर 50 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है और फिर वेलेंटाइन डे पर रिलीज हुए 'मैं हूं' गाने को मिले दर्शकों के ढेर सारे प्यार के बाद, सलमान खान फिल्म्स ने अब फिल्म के तीसरे गाने 'चांद  देख लेना' का टीजर रिलीज कर दिया है. यह टीजर फिल्म की भावनात्मक दुनिया की एक प्यारी सी झलक दिखाता है. सलमान खान (Salman Khan) और चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) की मौजूदगी वाला यह गाना उस प्यार के नाम है जो दूरियों, बलिदान और जुदाई के शांत दर्द के बावजूद बना रहता है.

बहादुरी तक सीमित नहीं

टीजर एक आर्मी ऑफिसर की जिंदगी की उस हकीकत को दिखाता है, जो सिर्फ युद्ध के मैदान की बहादुरी तक सीमित नहीं है, बल्कि उन रिश्तों पर पड़ने वाले भावनात्मक असर को भी बयां करती है जो घर पर इंतजार कर रहे होते हैं. हल्की और दिल को छू लेने वाली झलकियों के जरिए, यह टीजर एक ऐसी प्रेम कहानी पेश करता है जो सब्र और इंतजार से बनी है. इसमें चित्रांगदा सिंह का किरदार एक शांत हिम्मत के साथ अपने पति (सलमान खान) का इंतज़ार करता दिखता है, जो बॉर्डर पर अपनी ड्यूटी पूरी कर घर लौट रहे हैं. यह पल भावनाओं से भरा है, जो उन अनगिनत परिवारों की कहानी कहता है जो एक सैनिक की ड्यूटी की वजह से अनिश्चितता और दूरियों के बीच जीते हैं. 'चांद देख लेना' बहुत ही खूबसूरती से अपनों को याद करने के उस एहसास को दिखाता है, जहां एक ही चांद के नीचे मील दूर होने के बावजूद दिल एक-दूसरे से जुड़े रहते हैं.

सच्चाई के साथ पेश करता

​हाल ही में सलमान खान फिल्म्स ने फिल्म का नाम 'बैटल ऑफ गलवान' से बदलकर 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' कर दिया है, क्योंकि यह नया नाम उस जज्बे और बलिदान को ज्यादा सच्चाई के साथ पेश करता है. यह फिल्म की कहानी की रूह को दिखाता है और युद्ध के बीच भी इंसानियत को बचाए रखने की बात करता है. 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का प्रोडक्शन सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले सलमा खान ने किया है और इसकी कमान निर्देशक अपूर्व लाखिया के हाथों में है. यह फिल्म बहादुरी, बलिदान और हिम्मत की एक ऐसी कहानी पेश करने का वादा करती है जो सीधे दिल पर असर करेगी. फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी एक बेहद अहम भूमिका में नजर आएंगी.

यह भी पढ़ें : दीपिका पादुकोण की कोशिशों के मुरीद हुए रणवीर सिंह, सोशल मीडिया पर किया कमेंट

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com