विज्ञापन

'धुरंधर' में रणवीर सिंह की एक्टिंग ने जीता सिद्धांत चतुर्वेदी का दिल, कहा- 'किरदार में पूरी तरह..'

Siddhant Chaturvedi Latest: जब उनसे पूछा गया कि हाल के समय में किस एक्टर की परफॉर्मेंस ने उन्हें सबसे ज्यादा प्रभावित किया, तो सिद्धांत ने बिना झिझक ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह का नाम लिया. : जब उनसे पूछा गया कि हाल के समय में किस एक्टर की परफॉर्मेंस ने उन्हें सबसे ज्यादा प्रभावित किया, तो सिद्धांत ने बिना झिझक ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह का नाम लिया.

'धुरंधर' में रणवीर सिंह की एक्टिंग ने जीता सिद्धांत चतुर्वेदी का दिल, कहा- 'किरदार में पूरी तरह..'
bollywood news

Siddhant Chaturvedi Latest: फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) को लेकर जहां हर तरफ चर्चा तेज है, वहीं इसके बीच एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) ने अपने को-एक्टर रणवीर सिंह की एक्टिंग को लेकर खुलकर सराहना की है. अपनी अपकमिंग फिल्म के प्रमोशन के दौरान दिए गए एक हालिया इंटरव्यू में सिद्धांत ने रणवीर के क्राफ्ट और उनके किरदार में ढलने की काबिलियत को खास तौर पर रेखांकित किया.

काम बेहद संतुलित

जब उनसे पूछा गया कि हाल के समय में किस एक्टर की परफॉर्मेंस ने उन्हें सबसे ज्यादा प्रभावित किया, तो सिद्धांत ने बिना झिझक ‘धुरंधर' में रणवीर सिंह का नाम लिया. उन्होंने कहा कि फिल्म में रणवीर का काम बेहद संतुलित, गहराई से भरा और भावनात्मक रूप से मजबूत है. सिद्धांत के मुताबिक यह एक ऐसी परफॉर्मेंस है जो शोर नहीं मचाती, बल्कि अपनी सादगी से असर छोड़ती है. रणवीर की एक्टिंग की तारीफ करते हुए सिद्धांत ने कहा कि धुरंधर में रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस बेहद सधी हुई है. वो गहराई और इंटेंसिटी बिना किसी ओवरड्रामे के स्क्रीन पर नजर आती है. उनकी सबसे बड़ी खूबी यही है कि वो किरदार में पूरी तरह खो जाते हैं. उन्होंने यह भी जोड़ा कि रणवीर का स्क्रीन प्रेजेंस पूरी तरह नैचुरल लगता है, जिसमें कहीं भी बनावट महसूस नहीं होती. बातचीत के दौरान सिद्धांत ने गली बॉय के दिनों को भी याद किया, जब उन्हें रणवीर को करीब से काम करते देखने का मौका मिला था. उन्होंने बताया कि गली बॉय के वक्त रणवीर ने खुद को पूरी तरह उस किरदार के हवाले कर दिया था. मेरा मानना है कि किसी भी एक्टर के लिए खुद को पूरी तरह समर्पित कर देना सबसे बड़ी ताकत होती है और इसमें रणवीर का कोई जवाब नहीं.

बात को साबित किया

एक कलाकार से दूसरे कलाकार के लिए आई यह तारीफ खास मायने रखती है. सिद्धांत के शब्दों ने एक बार फिर उस बात को साबित किया है जिसके लिए रणवीर सिंह जाने जाते हैं. अपनी स्टार इमेज से ऊपर उठकर किरदार की आत्मा में उतर जाना. चाहे गली बॉय का रॉ और रियल रैपर हो या 'धुरंधर' का गंभीर और संयमित किरदार, रणवीर हर बार अपनी मेहनत, जुनून और ईमानदारी से परफॉर्मेंस को यादगार बना देते हैं.

यह भी पढ़ें : ‘वाराणसी' को क्यों प्रियंका चोपड़ा ने बताया अपने करियर की डिफाइनिंग फिल्म, जानें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close