Ramayana Teaser: नमित मल्होत्रा की रामायणम् (Ramayana)आठ बार के एकेडमी अवॉर्ड विजेता प्रोडक्शन और विजुअल इफेक्ट्स स्टूडियो DNEG और यश की 'मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस' के सहयोग से बनाई गई है. अप्रैल 2, 2026 : 'रामायणम्' ने अब तक का अपना सबसे महत्वपूर्ण अध्याय पेश कर दिया है. नमित मल्होत्रा, जो कि दुनिया के सबसे महत्वाकांक्षी सिनेमाई प्रोजेक्ट्स में से एक रामायणम् के प्रोड्यूसर, फिल्म मेकर और क्रिएटिव आर्किटेक्ट हैं, उन्होंने एक खास टीजर के जरिए 'राम' को पेश किया है. कहानी कहने की दुनिया के सबसे अमर किरदारों में से एक, जिसके जरिए दुनिया भर के दर्शकों को राम के रूप में रणबीर कपूर की पहली झलक देखने को मिली है.
एक ग्लोबल मोमेंट
एक ऐसा हीरो जो अपने फैसलों से पहचाना जाता है. 'राम' एक ऐसे हीरो हैं जिन्हें दुनिया आज के दौर में कम ही देख पाती है. मर्यादा पुरुषोत्तम' यानी 'इंसानी बर्ताव का सबसे ऊंचा पैमाना' माने जाने वाले राम इज्जत, दया और सही-गलत की समझ का जीता-जागता उदाहरण हैं. फिर चाहे उनके सामने वनवास हो, अपनों को खोने का दुख या अन्याय ही क्यों न हो. असल में ये सिर्फ अच्छाई और बुराई की लड़ाई नहीं है, बल्कि हमारे फैसलों, उनके नतीजों और सही काम करने की जिम्मेदारी के बारे में है. राम का सफर पूरी तरह से मानवीय है और हमने इसी बात को ईमानदारी से दिखाने की कोशिश की है.
नमित मल्होत्रा की रामायणम् के बारे में
विजनरी प्रोड्यूसर और फिल्म मेकर नमित मल्होत्रा लेकर आ रहे हैं रामायण: पार्ट 1। यह दो हिस्सों में बंटी एक बहुत बड़ी सिनेमैटिक फिल्म है, जो दुनिया के सबसे महान महाकाव्यों में से एक से प्रेरित है. इस बार, विष्णु ने राम (रणबीर कपूर) के रूप में जन्म लिया है, जो एक ऐसे राजकुमार हैं. जिनका मकसद दुनिया में व्यवस्था बहाल करना है. उनके सामने खड़ा है सबसे शक्तिशाली, विद्वान, अजेय और अमर राक्षस राज रावण (यश), जिसे खुद त्रिदेवों का आशीर्वाद मिला हुआ है. उसका घमंड और बदले की आग इतनी खतरनाक है कि वह पूरे ब्रह्मांड को हिला कर रख सकती है.
यह भी पढ़ें : ऋचा चड्ढा ने संजय लीला भंसाली के महिला-केंद्रित कहानी कहने के अंदाज की तारीफ की