विज्ञापन

दुनिया भर में छाया रणबीर कपूर का नाम, 'TIME 100' की सबसे प्रभावशाली लिस्ट में मिली जगह

Ramayan Film:​रणबीर कपूर बेशक भारत के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं और धीरे-धीरे ग्लोबल लेवल पर भी अपनी पहचान बना रहे हैं. अपनी शानदार स्क्रीन प्रेजेंस, इमोशनल गहराई और बेहतरीन परफॉरमेंस के दम पर उन्होंने 'टाइम मैगजीन' की 2026 के '100 सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों' की लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराया है.

दुनिया भर में छाया रणबीर कपूर का नाम, 'TIME 100' की सबसे प्रभावशाली लिस्ट में मिली जगह
bollywood news

Ramayan Film: नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) के निर्देशन में बनी और नमित मल्होत्रा के 'प्राइम फोकस स्टूडियोज', 8 बार के ऑस्कर विजेता 'DNEG' और यश के 'मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स' के सहयोग से बनी फिल्म रामायणम् (Ramayan) भारत के सबसे महत्वाकांक्षी सिनेमाई प्रोजेक्ट्स में से एक के रूप में उभर रही है, जिसे सही मायनों में ग्लोबल लेवल पर तैयार किया गया है. फिल्म को लेकर बढ़ती उत्सुकता के बीच, रणबीर कपूर के 'राम' वाले लुक की झलक ने इस भव्य और जादुई दुनिया का पहला दीदार कराया है, जो किसी सिनेमाई चमत्कार से कम नहीं है. जहां यह फिल्म ग्लोबल सिनेमा को भारत का जवाब मानी जा रही है, वहीं इसने रणबीर कपूर को 'टाइम मैगजीन' की 2026 के '100 सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों' की लिस्ट में जगह दिलाने में भी मदद की है.

ग्लोबल लेवल पर

​रणबीर कपूर बेशक भारत के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं और धीरे-धीरे ग्लोबल लेवल पर भी अपनी पहचान बना रहे हैं. अपनी शानदार स्क्रीन प्रेजेंस, इमोशनल गहराई और बेहतरीन परफॉरमेंस के दम पर उन्होंने 'टाइम मैगजीन' की 2026 के '100 सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों' की लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराया है. यह सम्मान एक अभिनेता के रूप में उनकी उस विरासत का सबूत है, जो 'रामायणम्' के जरिए भारत को वैश्विक मंच पर ले जा रहे हैं. इस फिल्म में, जो भारत के महाकाव्य को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेश करती है, रणबीर भगवान राम की महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, एक ऐसा किरदार जिसका दर्शकों को लंबे समय से इंतजार था.

अलग प्रस्तुति

हर पीढ़ी की रामायण की अपनी एक अलग प्रस्तुति होती है, और नमित मल्होत्रा का यह वर्जन वर्ल्ड-क्लास स्टैंडर्ड्स के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के लिए तैयार है. एक ऐसे महाकाव्य के रूप में जो भारत की समृद्ध संस्कृति और सभ्यता की आधारशिला है, 'रामायणम्' का महत्व रणबीर कपूर की मुख्य भूमिका के साथ और भी बढ़ जाता है, जो वैश्विक मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले एक अभिनेता के रूप में उनकी साख को और मजबूत करता है.

ये भी पढ़ें: 'सपने वर्सेस एवरीवन' के नए सीजन की रिलीज डेट आई सामने

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close