विज्ञापन
This Article is From Jul 02, 2025

रणबीर कपूर और यश की 'रामायण' का 3 जुलाई को 9 शहरों में एक साथ होगा लॉन्च!

Ramayana: देश के 9 बड़े शहरों मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, चेन्नई, अहमदाबाद, हैदराबाद, कोलकाता, पुणे और कोच्चि में रामायण फिल्म का खास और बड़ा लॉन्च किया जाएगा.

रणबीर कपूर और यश की 'रामायण' का 3 जुलाई को 9 शहरों में एक साथ होगा लॉन्च!
ramayan

Ramayana: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और यश (Yash) की फिल्म रामायण (Ramayan) इन दिनों हर किसी की जुबान पर है. बीते दिन इस फिल्म की शूटिंग खत्म हो चुकी है. जहां फिल्म की कास्ट और क्रू को एक साथ फिल्म के खत्म होने को लेकर जश्न मनाते हुए देखा गया था. जिसके फोटोज और विडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे. अब इस फिल्म से जुड़ी एक बड़ी खबर आई है. इस फिल्म का पहला यूनिट 3 जुलाई को देश के 9 बड़े शहरों में लांच होने जा रहा है. जिसको लेकर रणबीर कपूर के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं.

बड़ा लॉन्च किया जाएगा

देश के 9 बड़े शहरों मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, चेन्नई, अहमदाबाद, हैदराबाद, कोलकाता, पुणे और कोच्चि में रामायण फिल्म का खास और बड़ा लॉन्च किया जाएगा. इसका मकसद है इस बड़े प्रोजेक्ट की तैयारी और सोच को सीधे देश के लोगों और मीडिया तक पहुंचाना. ये सिर्फ एक लॉन्च नहीं है, बल्कि एक शुरुआत है जहां दुनिया की सबसे पुरानी कहानी को आज की नई तकनीक और शानदार इंटरनेशनल टीम के साथ फिर से दिखाया जाएगा. रामायण की शुरुआत से ही इसे लेकर लोगों में जबरदस्त उत्सुकता रही है. 

इस दिन होगी रिलीज

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी और नमित मल्होत्रा की प्राइम फोकस स्टूडियोज और 8 बार ऑस्कर जीत चुके वीएफएक्स स्टूडियो डनेग द्वारा प्रोड्यूस की जा रही रामायण, यश के मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ मिलकर बनाई जा रही है. इस महाकाव्य का पहला पार्ट दिवाली 2026 पर रिलीज की जाएगी, जबकि दूसरा पार्ट दिवाली 2027 पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी. अगर सिर्फ पहले यूनिट के लॉन्च को नौ शहरों में इतने भव्य तरीके से सेलिब्रेट किया जा रहा है, तो सोचिए फिल्म रिलीज होने पर इसका ग्लोबल असर कितना बड़ा होगा. 'रामायण' की यात्रा अब आधिकारिक तौर पर शुरू हो चुकी है और अब पूरी दुनिया की नजर इस पर टिकी है.

ये भी पढ़ें: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लॉन्च की ‘द अनटोल्ड केरला स्टोरी', विपुल अमृतलाल शाह की फिल्म ‘द केरला स्टोरी' से है प्रेरित

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com