विज्ञापन
This Article is From Mar 27, 2026

Rakesh Bedi Exclusive: 'मेरी कास्टिंग 'धुरंधर' में तीन-चार साल पहले ही हो चुकी थी', क्या जल्द आएगी 'धुरंधर 3'?

Rakesh Bedi With NDTV: राकेश बेदी ने कहा कि फिल्म की सफलता का पूरा क्रेडिट आदित्य धर को जाता है. आदित्य के अलावा फिल्म की कास्ट रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना जैसे एक्टर्स को भी जाता है. जितना फिल्म में मेरा हिस्सा है उतना क्रेडिट मुझे जाता है.

Rakesh Bedi Exclusive: 'मेरी कास्टिंग 'धुरंधर' में तीन-चार साल पहले ही हो चुकी थी', क्या जल्द आएगी 'धुरंधर 3'?
bollywood news

Rakesh Bedi With NDTV: फिल्म धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया है. बता दें, फिल्म में रणवीर सिंह (Ranveer Singh), अक्षय खन्ना (Akshay Khanna) जैसे तमाम बड़े एक्टर्स नजर आए हैं.लेकिन फिल्म में सीनियर एक्टर राकेश बेदी (Rakesh Bedi) के किरदार की भी काफी तारीफ हो रही है. हाल ही में राकेश बेदी एक इवेंट में हिस्सा लेने के लिए भोपाल आए. जहां उन्होंने NDTV से बात की और कई पहलुओं पर खुलकर चर्चा की.

आदित्य धर के बारे में ये कहा

राकेश बेदी ने कहा कि फिल्म की सफलता का पूरा क्रेडिट आदित्य धर को जाता है. आदित्य के अलावा फिल्म की कास्ट रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना जैसे एक्टर्स को भी जाता है. जितना फिल्म में मेरा हिस्सा है उतना क्रेडिट मुझे जाता है. एक समय के बाद मिली बड़ी सफलता को लेकर राकेश ने कहा कि मैंने अभी तक 150 फिल्में की हैं, एक हजार के आसपास एपिसोड्स किए हैं. मैंने जितना भी काम किया है, अच्छा काम किया, लोगों ने काफी पसंद भी किया है. कभी-कभी हमको ऐसी फिल्म की जरूरत होती है जिसमें अच्छी कहानी और अच्छा डायरेक्टर हो. फिल्म की सफलता के काफी सारे कांबिनेशन होते हैं.

'मेरी तीन-चार साल पहले कास्टिंग हो चुकी थी'

एक्टर ने कहा कि फिल्म में मेरी कास्टिंग तीन-चार साल पहले ही हो चुकी थी आदित्य ने ठान लिया था कि वह मुझे फिल्म में कास्ट करेंगे. जब आदित्य ने फिल्म की स्क्रिप्ट लिखी तभी उन्होंने मेरे बारे में सोच लिया था. आदित्य धर एक सुलझे हुए निर्देशक हैं. आदित्य मुझे आने वाली फिल्म में जैसा भी किरदार देंगे वह मैं करूंगा.

क्या 'धुरंधर' का अगला पार्ट आएगा? 

एक्टर ने फिल्म के अगले पार्ट के बारे में कहा कि आदित्य धर ने अगले पार्ट के बारे में कुछ भी नहीं सोचा. लेकिन लोग खुद से ही सोच रहे हैं कि फिल्म का अगला पार्ट आएगा. लोगों को यह नहीं पता कि 'धुरंधर 2' पहले से ही बन चुकी थी. इसलिए फिल्म के दो हिस्से बनाने पड़े.

यह भी पढ़ें : 'बांग्लादेश के प्यारे दर्शकों का उनके प्यार के लिए खास धन्यवाद'- दिब्येंदु भट्टाचार्य

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com