विज्ञापन

रणवीर सिंह को भगवान शिव के रूप में देखने के लिए उत्साहित हुए नेटिजन्स

Ranveer Singh Latest: दिलचस्प बात यह है कि यह उत्साह रणवीर के धुरंधर में उनके दमदार प्रदर्शन के बाद और भी बढ़ गया है. फिल्म से जुड़ी रिपोर्ट्स में यह भी सामने आया था कि रणवीर भगवान शिव के बहुत बड़े भक्त हैं.

रणवीर सिंह को भगवान शिव के रूप में देखने के लिए उत्साहित हुए नेटिजन्स
bollywood news

Ranveer Singh Latest: उनकी आंखों की तीव्रता, आभा और बॉडी लैंग्वेज… सच में लगता है कि वो भगवान शिव का किरदार निभाने के लिए ही बने हैं. बड़े पर्दे पर भगवान शिव के रूप में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को देखने के लिए फैंस हुए उत्साहित. भगवान शिव के रूप में रणवीर सिंह कमाल लगेंगे, वो इस किरदार के साथ पूरा न्याय करेंगे, भगवान शिव का किरदार निभाने की खबरों ने इंटरनेट पर मचाई हलचल. हाल ही में आई रिपोर्ट्स के अनुसार रणवीर सिंह एक ट्रिलॉजी में भगवान शिव का किरदार निभाने वाले हैं और इंटरनेट पर इसे लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. जैसे ही ये खबरें ऑनलाइन सामने आईं, फैंस और नेटिजन्स ने एक्स पर अपनी प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दिया और बताया कि इस किरदार के लिए रणवीर सिंह से बेहतर कोई और नहीं हो सकता.

दमदार प्रदर्शन

दिलचस्प बात यह है कि यह उत्साह रणवीर के धुरंधर में उनके दमदार प्रदर्शन के बाद और भी बढ़ गया है. फिल्म से जुड़ी रिपोर्ट्स में यह भी सामने आया था कि रणवीर भगवान शिव के बहुत बड़े भक्त हैं. बताया गया कि वह हर शॉट देने से पहले 'ॐ' का जाप करते थे. इस बात ने फैंस को काफी प्रभावित किया और अब लोग रणवीर को एक आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ जोड़कर देखने लगे हैं. सोशल मीडिया पर कई यूज़र्स ने कहा कि रणवीर की स्क्रीन प्रेजेंस, उनकी तीव्रता और आध्यात्मिक आभा उन्हें भगवान शिव के किरदार के लिए एकदम परफेक्ट बनाती है. एक यूजर ने लिखा कि धुरंधर देखने और भगवान शिव के प्रति उनकी भक्ति को महसूस करने के बाद, मुझे सच में नहीं लगता कि #रणवीर से बेहतर कोई इस किरदार को निभा सकता है. एक अन्य यूजर ने लिखा कि रणवीर सिंह की आंखों में जो तीव्रता है, उनकी आभा और बॉडी लैंग्वेज… धुरंधर के बाद सच में लगता है कि वो भगवान शिव का किरदार निभाने के लिए ही बने हैं. एक नेटिजन ने पोस्ट किया कि अगर ऐसा सच में होता है तो सिनेमा प्रेमियों के लिए यह बेहद खास समय होगा. धुरंधर के बाद मुझे सच में लगता है कि रणवीर सिंह के पास वो आभा, शक्ति और आध्यात्मिक तीव्रता है जो भगवान शिव का किरदार निभाने के लिए जरूरी है.

भगवान शिव का किरदार

एक अन्य ट्वीट में लिखा गया कि रणवीर सिंह कभी भगवान शिव का किरदार निभाते हैं, तो यह भारतीय सिनेमा की सबसे दमदार कास्टिंग में से एक बन सकती है. उनकी ऊर्जा, तीव्रता और भक्ति… सब कुछ इस किरदार के लिए बिल्कुल सही लगता है. एक उत्साहित यूजर ने लिखा कि चल रही इन चर्चाओं के बाद मैं रणवीर सिंह को भगवान शिव के रूप में सोचने से खुद को रोक नहीं पा रहा हूं. उनकी मौजूदगी और आध्यात्मिक जुड़ाव इस खबर को बेहद रोमांचक बना रहा है.

ये भी पढ़ें: 'कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022' की ज्यूरी में शामिल थीं दीपिका पादुकोण, बढ़ाया था देश का मान

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close