विज्ञापन
This Article is From Jun 02, 2025

इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होंगी ये फिल्में, रोमांस करते दिखेंगे राजकुमार राव

Films Released On OTT: राजकुमार राव की यह फिल्म 6 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज हो रही है. फिल्म पहले 8 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी.

इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होंगी ये फिल्में, रोमांस करते दिखेंगे राजकुमार राव
films on ott platform

Films Released On OTT: इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म (OTT Platform) दर्शकों की पहली पसंद बन चुका है. जहां बड़े से बड़े फिल्ममेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपनी फिल्में और सीरीज रिलीज कर रहे हैं. बता दें, फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होती हैं. जून का महीना भी शुरू हो चुका है, इस महीने भी काफी फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के लिए तैयार हैं. आज हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताते हैं जो इस महीने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही हैं.

भूल चूक माफ

राजकुमार राव की यह फिल्म 6 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज हो रही है. फिल्म पहले 8 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी. लेकिन ऑपरेशन सिंदूर की वजह से इसको पोस्टपोन कर दिया गया. जहां फिल्म 16 मई को डायरेक्ट प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली थी. जिसके बाद यह फिल्म 23 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई.

जाट 

सनी देओल की यह फिल्म 6 जून को ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के लिए तैयार है. बीते दिनों फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. जहां दर्शकों को सनी देओल का जबरदस्त एक्शन देखने को मिला था. अब फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धूम मचाने के लिए आ रही है.

स्टोलन

एक्टर अभिषेक बनर्जी इन दिनों अपनी फिल्म स्त्री 2 को लेकर सुर्खियों में हैं. क्योंकि उनकी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दे दिए थे और उनकी फिल्म स्टोलन 4 जून को प्राइम वीडियो पर रिलीज होने के लिए तैयार है. यह एक थ्रिलर फिल्म है, जिसमें अभिषेक बनर्जी अपनी एक्टिंग से दर्शकों को लुभाते हुए नजर आएंगे.

पथ

यह एक मलयालम फिल्म है जो की ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज होने के लिए तैयार है. यहां 6 जून को मनोरमा मैक्स पर रिलीज होने वाली है. इस फिल्म ने इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ केरला 2024 में काफी सुर्खियां बटोरी थी. जहां अब इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जा रहा है.

ये भी पढ़े: आमिर खान ने अपनी नई गर्लफ्रेंड के बारे में की खुलकर बात, कहा- 'गौरी से मिलने..'

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com