विज्ञापन

राजीव खंडेलवाल की टेलीविजन पर वापसी, बने इस शो के होस्ट

Rajeev Khandelwal Latest: लंबे समय के बाद राजीव का एक बार फिर टेलीविजन पर लौटना उनके फैंस के लिए किसी खास तोहफे से कम नहीं है. 'तुम हो ना' के जरिए वे न केवल होस्ट के रूप में नजर आएंगे, बल्कि अपनी गहरी समझ और सहज संवाद शैली से शो में एक अलग ही ऊर्जा लेकर आएंगे.

राजीव खंडेलवाल की टेलीविजन पर वापसी, बने इस शो के होस्ट
bollywood news

Rajeev Khandelwal Latest: राजीव खंडेलवाल (Rajeev Khandelwal) भारतीय टेलीविजन और ओटीटी के सबसे प्रतिभाशाली और प्रभावशाली चेहरों में से एक माने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल 'कहीं तो होगा' से की. उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई. अपनी दमदार स्क्रीन प्रेजेंस, सहज अभिनय और किरदारों में गहराई लाने की क्षमता के लिए पहचाने जाने वाले राजीव ने न केवल टेलीविजन बल्कि फिल्मों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है. उन्होंने आमिर जैसी फिल्मों और कई वेब प्रोजेक्ट्स में अपने अभिनय से दर्शकों और समीक्षकों दोनों की सराहना हासिल की है.

खास तोहफे से कम नहीं

लंबे समय के बाद राजीव का एक बार फिर टेलीविजन पर लौटना उनके फैंस के लिए किसी खास तोहफे से कम नहीं है. 'तुम हो ना' के जरिए वे न केवल होस्ट के रूप में नजर आएंगे, बल्कि अपनी गहरी समझ और सहज संवाद शैली से शो में एक अलग ही ऊर्जा लेकर आएंगे. यह शो अपने अनोखे कॉन्सेप्ट और दिलचस्प फॉर्मेट के साथ दर्शकों को जोड़ने का वादा करता है, जिसमें मनोरंजन के साथ-साथ भावनात्मक जुड़ाव भी देखने को मिलेगा. राजीव खंडेलवाल ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि सालों से मुझे कई तरह के रोल ऑफर हुए हैं . कुछ एक्सपेरिमेंटल, कुछ बिल्कुल अलग, लेकिन मैंने हमेशा वही चुना जो दिल से सही लगा और जिसमें मुझे सच्चा अर्थ दिखा.

टेलीविजन में वापसी

'तुम हो ना' के साथ मैं खुश हूं कि सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी लिव पर टेलीविजन में वापसी कर रहा हूं. यह शो मेरे दिल के बेहद करीब है और दर्शकों के लिए एक खूबसूरत अनुभव लेकर आ रहा हूं. तुम हो ना दर्शकों के लिए एक नया और ताज़ा अनुभव लेकर आने वाला है, जहां मनोरंजन के साथ-साथ रोमांच और भावनाओं का अनोखा संगम देखने को मिलेगा.

यह भी पढ़ें : अल्लू अर्जुन ने अपने जन्मदिन पर एटली के साथ अपनी अगली फिल्म का टाइटल किया जारी

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close