विज्ञापन
This Article is From Jun 25, 2025

'Raid 2' की ओटीटी रिलीज डेट आई सामने, जानें

Raid 2 OTT Released: बता दें, यह फिल्म साल 2018 में आई रेड का सीक्वल है. अगर फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट की बात करें तो यह फिल्म 26 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज होने जा रही है.

'Raid 2' की ओटीटी रिलीज डेट आई सामने, जानें
raid 2

Raid 2 OTT Released: एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgan) की फिल्म रेड 2 (Raid 2) बीते दिनों 1 मई 2025 को देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. जहां दर्शकों ने फिर से अजय देवगन को अमय पटनायक के किरदार में देखा है. जब से इस फिल्म का फर्स्ट लुक आया था, दर्शक अजय को फिल्म में रेड मारते हुए देखने के लिए काफी उत्सुक थे. काफी समय से खबर आ रही थी कि फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जल्द ही रिलीज होने वाली है. हम आपको बताते हैं कि किस ओटीटी पर दर्शक इस फिल्म को देख सकते हैं.

इस ओटीटी पर होगी रिलीज

बता दें, यह फिल्म साल 2018 में आई रेड का सीक्वल है. अगर फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट की बात करें तो यह फिल्म 26 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज होने जा रही है. जहां इस फिल्म के चाहने वाले और अजय देवगन के फैंस घर बैठे अपने परिवार के साथ इस फिल्म का मजा ले सकते हैं. वहीं नेटफ्लिक्स ने पोस्ट शेयर करते हुए रिलीज डेट के बारे में बताया है और कैप्शन में लिखा है कि आज से उल्टी गिनती शुरू, अमय पटनायक एक नए केस और पुरानी आग के साथ वापस आ गए हैं. नेटफ्लिक्स पर 26 जून को रिलीज होने वाली रेट 2 देखें. यह खबर आने के बाद अजय देवगन के फैंस इस तारीख का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

ऐसा रहा कलेक्शन 

अगर फिल्म के अभी तक के कलेक्शन की बात करें तो रेट 2 ने अभी तक 225.5 करोड़ रूपये के आसपास का कलेक्शन कर लिया है. यह फिल्म इस साल की सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो चुकी है. फिल्म में अजय देवगन के अलावा वाणी कपूर भी अहम किरदार में नजर आई हैं.

ये भी पढ़े: हाथ में हाथ डाले गौरी स्प्रैट के साथ नजर आए आमिर खान, लोगों ने कहा 'छिछोरापन'

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com