विज्ञापन
This Article is From May 06, 2025

'Raid 2' के 5 दिनों का कलेक्शन आया सामने, देगी सबको मात ?

Raid 2: राजकुमार गुप्ता की यह फिल्म साल 2018 में आई रेड 1 का सीक्वल है. इस फिल्म में भी अजय देवगन ने अमय पटनायक का किरदार निभाया था.

'Raid 2' के 5 दिनों का कलेक्शन आया सामने, देगी सबको मात ?
raid 2

Raid 2: फिल्म रेड 2 (Raid 2) इन दिनों हर किसी की जुबान पर है.  इस फिल्म के साथ संजय दत्त (Sanjay Dutt) की फिल्म द भूतनी (The Bhootnii) भी सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. लेकिन फिल्म भूतनी बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पा रही है. फिल्म रेड 2  बीते हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. चलिए आपको बताते हैं कि अभी तक फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कैसा रहा.

अभी तक का कलेक्शन

राजकुमार गुप्ता की यह फिल्म साल 2018 में आई रेड 1 का सीक्वल है. इस फिल्म में भी अजय देवगन ने अमय पटनायक का किरदार निभाया था. जो एक इनकम टैक्स अधिकारी बने हैं. फिल्म का पार्ट 2 भी दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है. फिल्म में रितेश देशमुख नेगेटिव किरदार में नजर आए हैं. अगर फिल्म के अभी तक के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन 19.25 करोड़ रूपये का कलेक्शन किया था. वहीं दूसरे दिन 12 करोड़ रूपये, तीसरे दिन 18 करोड़ रूपये, चौथे दिन 22 करोड़ रूपये और पांचवें दिन 7.75 करोड़ रूपये के आसपास का कलेक्शन किया था. इस तरीके से फिल्म ने अभी तक 79 करोड़ रूपये का कलेक्शन कर लिया है. आने वाले दिनों में फिल्म के कलेक्शन बढ़ने की उम्मीद है.

ये एक्टर्स भी आए हैं नजर

अगर फिल्म की कास्ट की बात करें तो अजय देवगन और रितेश देशमुख के अलावा वाणी कपूर, सौरभ शुक्ला, सुप्रिया पाठक जैसे तमाम एक्टर्स नजर आए हैं. फिल्म में सौरभ और सुप्रिया ने जान डाल दी है. इसके अलावा फिल्म में श्रुति पांडे ने भी एक अहम किरदार निभाया है. अब आने वाले दिनों में फिल्म कैसा कलेक्शन करती है, यह तो आने वाले समय में पता चलेगा.

ये भी पढ़े: Supriya Pathak Exclusive: 'मैं एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थी, बेटे शाहिद कपूर अच्छा काम कर रहे..'

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com