विज्ञापन
This Article is From Oct 17, 2025

शाहरुख खान के जन्मदिन पर PVR INOX करेगा उन्हें खास सम्मान, शुरू होगा स्पेशल फिल्म फेस्टिवल

Shahrukh Khan: शाहरुख खान ने कहा कि सिनेमा हमेशा से मेरा घर रहा है. इन फिल्मों को दोबारा बड़े पर्दे पर लौटते देखना एक खूबसूरत पुनर्मिलन जैसा लगता है.

शाहरुख खान के जन्मदिन पर PVR INOX करेगा उन्हें खास सम्मान, शुरू होगा स्पेशल फिल्म फेस्टिवल
shahrukh khan

Shahrukh Khan: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान (Shahrukh Khan) 2 नवंबर को अपना जन्मदिन मनाने जा रहे हैं. अब खबर है कि भारत के सबसे बड़े और प्रीमियम सिनेमा एग्जिबिटर्स में से एक PVR INOX, शाहरुख खान के जन्मदिन को एक स्पेशल फिल्म फेस्टिवल के जरिए मनाने जा रहा है. यह फेस्टिवल 13 अक्टूबर 2025 से शुरू होगा और दो हफ्तों तक चलेगा. इसमें 30+ शहरों और 75+ सिनेमाघरों में शाहरुख खान की अब तक की सबसे ब्लॉकबस्टर फिल्मों को दोबारा बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा. यह फेस्टिवल दर्शकों को शाहरुख के शानदार सिनेमाई सफर को फिर से जीने का बेहतरीन मौका देगा.

शाहरुख खान ने ये कहा

शाहरुख खान ने कहा कि सिनेमा हमेशा से मेरा घर रहा है. इन फिल्मों को दोबारा बड़े पर्दे पर लौटते देखना एक खूबसूरत पुनर्मिलन जैसा लगता है. ये फिल्में सिर्फ मेरी कहानियां नहीं हैं, ये उन दर्शकों की हैं जिन्होंने पिछले 33 वर्षों में इन्हें अपना स्नेह और प्यार दिया है. मैं PVR INOX का आभारी हूं, जिन्होंने इस सफर को इतने प्यार से मनाया और रेड चिलीज एंटरटेनमेंट का भी, जो हमेशा उन कहानियों पर विश्वास करता है. जो हम सबको जोड़ती हैं. मैं उम्मीद करता हूं कि जो भी दर्शक ये फिल्में देखने आएंगे, वे फिर से वही खुशी, संगीत, भावनाएं और सिनेमा का जादू महसूस करेंगे जो हमने मिलकर साझा किया है.

बेमिसाल कॉमिक टाइमिंग

इस फिल्म फेस्टिवल में चेन्नई एक्सप्रेस जैसी फिल्मों को दिखाया जाएगा. जो शाहरुख के बेमिसाल कॉमिक टाइमिंग और रोमांच से भरी एक शानदार एक्शन-कॉमेडी है. देवदास, जो अधूरे प्यार और भव्यता की एक कालजयी गाथा है. दिल से, जो प्रेम और विद्रोह की संवेदनशील कहानी है. जवान, जिसमें शाहरुख खान अपने दोहरे किरदार में गुस्से और मोक्ष दोनों का प्रतीक हैं. कभी हां कभी ना, जिसमें शाहरुख का सबसे प्यारा किरदार देखने को मिलता है. मैं हूं ना, जो भावनाओं, देशभक्ति और मनोरंजन का परफेक्ट मिश्रण है. ओम शांति ओम, जो पुनर्जन्म की कहानी के साथ हिंदी सिनेमा के स्वर्ण युग को खूबसूरती से सलाम करती है.

यह भी पढ़ें : 'राइज एंड फॉल' जीतने के बाद अर्जुन बिजलानी ने एक्सपीरियंस किया शेयर, कहा- 'हर दिन सुबह..'

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com