विज्ञापन
This Article is From Oct 28, 2025

प्राइम वीडियो ने किया ऐलान, इस दिन होगा 'द फैमिली मैन 3' का ग्लोबल प्रीमियर

The Family Men 3: इस तरह से मनोज बाजपेयी फिर से अपने मशहूर किरदार श्रीकांत तिवारी के रूप में नजर आएंगे, जो एक बेहतरीन अंडरकवर स्पाई है.

प्राइम वीडियो ने किया ऐलान, इस दिन होगा 'द फैमिली मैन 3' का ग्लोबल प्रीमियर
the family men 3

The Family Men 3: इंडिया के सबसे पसंदीदा एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो (Prime Video) ने आज यह ऐलान कर दिया है कि उसकी मशहूर और चर्चित ओरिजिनल सीरीज द फैमिली मैन का तीसरा सीजन 21 नवंबर को ग्लोबली रिलीज होगा. राज और डीके की जोड़ी द्वारा  बनाई गई यह हाई-स्टेक्स स्पाई एक्शन थ्रिलर एक बार फिर लौट रही है. इस बार का सीजन अब तक का सबसे बड़ा होने के साथ रोमांचक बताया जा रहा है.

श्रीकांत तिवारी के रूप में नजर आएंगे

मनोज बाजपेयी अपने देश की सेवा दिल से करते है और साथ ही एक अच्छे पति और पिता की जिम्मेदारी भी निभाते हैं. इस सीरीज को राज, डीके और सुमन कुमार ने लिखा है, जबकि इसके डायलॉग सुमित अरोड़ा ने लिखे हैं. इस बार सीरीज का निर्देशन राज और डीके के साथ सुमन कुमार और तुषार सेठ ने किया है. इस बार खतरा और मुश्किलें पहले से ज्यादा बढ़ गई हैं. श्रीकांत तिवारी को अपनी हद तक जाना पड़ेगा, जब उसका सामना दो नए और ताकतवर दुश्मनों जयदीप अहलावत (रुक्मा) और निमरत कौर (मीरा) से होगा. भागते हुए श्रीकांत को नए इलाकों में जाना पड़ेगा और देश के अंदर और बाहर के दुश्मनों से लड़ना होगा. इस बार फिर नजर आएंगे शारिब हाशमी (जे.के. तलपड़े), प्रियमणि (सुचित्रा तिवारी), अशलेषा ठाकुर (धृति तिवारी), वेदांत सिन्हा (अथर्व तिवारी), श्रेया धनवंतरि (जोया) और गुल पनाग (सलोनी). 'द फैमिली मैन सीजन 3' का पहला एपिसोड 21 नवंबर को सिर्फ प्राइम वीडियो पर भारत और 240 से ज्यादा देशों में दिखाया जाएगा.

'हमारे लिए बेहद खास रही'

क्रिएटर्स, डायरेक्टर्स और राइटर्स राज और डीके ने कहा कि पिछले कुछ सालों में दर्शकों ने द फैमिली मैन को जो प्यार और सराहना दी है, वो हमारे लिए बेहद खास रही है. हमें पता है कि दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, इसलिए हमने ये सुनिश्चित किया कि ये इंतजार वाकई काबिल-ए-तारीफ साबित हो. इस बार हमने कहानी में एक्शन, रोमांच और शानदार परफॉर्मेंस जोड़ी हैं ताकि हर पल दर्शकों को सीट से बांधे रखे. इस सीजन में कहानी का रुख बदल जाता है, अब शिकारी खुद शिकार बनता है. जब श्रीकांत का सामना रुक्मा नाम के ऐसे दुश्मन से होता है, जो सिर्फ उसकी नौकरी ही नहीं, बल्कि उसके परिवार की जिंदगी को भी खतरे में डाल देता है.

ये भी पढ़ें: जानें 'फौजी' में कैसा होने वाला है प्रभास का किरदार, डायरेक्टर ने किया खुलासा

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close