विज्ञापन
This Article is From Oct 10, 2025

प्राइम वीडियो और ऋतिक रोशन ने थ्रिलर सीरीज स्टॉर्म के लिए मिलाया हाथ, जल्द शुरू होगी शूटिंग

Hrithik Roshan Latest: प्राइम वीडियो के वाइस प्रेसिडेंट गौरव गांधी ने कहा कि प्राइम वीडियो में हमारा मकसद हमेशा अच्छे कलाकारों और क्रिएटिव लोगों को मौका देना है, चाहे वो कैमरे के आगे हों या पीछे. हम ऐसी कहानियां लाना चाहते हैं जो दुनिया भर के लोगों को पसंद आएं.

प्राइम वीडियो और ऋतिक रोशन ने थ्रिलर सीरीज स्टॉर्म के लिए मिलाया हाथ, जल्द शुरू होगी शूटिंग
hrithik roshan

Hrithik Roshan Latest: प्राइम वीडियो जो इंडिया का सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म है, आज अपनी आने वाली ओरिजिनल ड्रामा सीरीज स्टॉर्म (वर्किंग टाइटल) की घोषणा की है. इस प्रोजेक्ट के साथ सुपरस्टार ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और उनकी कंपनी HRX फिल्म्स (फिल्मक्राफ्ट प्रोडक्शंस का हिस्सा) का एक नया और रोमांचक कोलैबोरेशन शुरू हुआ है. इस सीरीज को अजीतपाल सिंह ने बनाया और डायरेक्ट किया है, जिसकी दिलचस्प कहानी अजीतपाल सिंह, फ्रांस्वा लुनेल और स्वाति दास ने लिखी है. आने वाली इस सीरीज को ऋतिक रोशन और ईशान रोशन प्रोड्यूस कर रहे हैं. बता दें, यह ऋतिक के लिए स्ट्रीमिंग की दुनिया में पहला कदम होगा. ‘स्टॉर्म' में शानदार कलाकारों की टीम नजर आएगी, जिसमें पार्वती थिरुवोथु, आलया एफ, सृष्टि श्रीवास्तव, रमा शर्मा और सबा आजाद मुख्य भूमिकाओं में होंगी. इसका प्रोडक्शन जल्द ही शुरू होने वाला है. ‘स्टॉर्म' एक रोमांचक थ्रिलर ड्रामा है, जिसकी कहानी मुंबई की बैकड्रॉप पर आधारित है.

प्राइम वीडियो के वाइस प्रेसिडेंट ने ये कहा

प्राइम वीडियो के वाइस प्रेसिडेंट गौरव गांधी ने कहा कि प्राइम वीडियो में हमारा मकसद हमेशा अच्छे कलाकारों और क्रिएटिव लोगों को मौका देना है, चाहे वो कैमरे के आगे हों या पीछे. हम ऐसी कहानियां लाना चाहते हैं जो दुनिया भर के लोगों को पसंद आए. ऋतिक रोशन भारतीय फिल्मों के सबसे टैलेंटेड और रचनात्मक स्टार्स में से एक हैं. उनके और HRX Films के साथ हमारा यह साथ काम करना हमारे लिए बहुत खास है. ‘स्टॉर्म' सिर्फ एक सीरीज नहीं, बल्कि एक नए और रोमांचक सफर की शुरुआत है, जिससे आगे और भी बेहतरीन प्रोजेक्ट्स आएंगे.  वह आगे कहते हैं कि इस सीरीज को बनाते समय हमें बहुत अच्छा अनुभव मिला. ऋतिक की खास सोच और ईशान रोशन की जोश और मेहनत ने कहानी को और बेहतर बना दिया. ‘स्टॉर्म' में दमदार महिला किरदार और दिलचस्प कहानी है, जो हमें यकीन है कि दुनिया भर के दर्शकों को पसंद आएगी.

ऋतिक रोशन ने ये कहा

ऋतिक रोशन ने कहा कि ‘स्टॉर्म' ने मुझे ओटीटी की दुनिया में बतौर प्रोड्यूसर अपनी शुरुआत करने का एक शानदार मौका दिया. साथ ही प्राइम वीडियो, जो बेहतरीन कहानियां दर्शकों तक पहुंचाने के लिए जाना जाता है, मेरे लिए पहली पसंद रहा. वह आगे कहते हैं कि स्टॉर्म' की तरफ मुझे जिस चीज ने खींचा, वह अजीतपाल द्वारा बनाई गई दिलचस्प और सच्चाई से भरी दुनिया है. कहानी गहरी, दमदार और यादगार किरदारों से भरी हुई है, जिन्हें बेहद टैलेंटेड कलाकार निभाने वाले हैं. इस सीरीज में सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया भर के दर्शकों को जोड़ने की ताकत है. मैं बेहद उत्साहित हूं कि लोग प्राइम वीडियो पर इसकी शानदार कहानी को देखेंगे.

ये भी पढ़ें: क्या नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी अपनी अगली फिल्म में नेत्रहीन व्यक्ति का किरदार निभा रहे?

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com