विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Oct 22, 2023

Parineeti Chopra Birthday: 35 साल की हुई परिणीति चोपड़ा, बॉलीवुड ने यूं किया विश

Parineeti Chopra Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा आज अपना 35वां जन्मदिन मना रही है. इस मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने खास अंदाज में अपनी बहन परिणीति चोपड़ा को बर्थडे विश किया.

Read Time: 3 min
Parineeti Chopra Birthday: 35 साल की हुई परिणीति चोपड़ा, बॉलीवुड ने यूं किया विश
परिणीति चोपड़ा को खास अंदाज में प्रियंका चोपड़ा ने किया बर्थडे विश.

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra Birthday) 22 अक्टूबर, 2023 को अपना 35वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है. इस साल एक्ट्रेस के लिए प्रोफेशनल से लेकर पर्सनल लाइफ तक काफी जबरदस्त रहा है. बीते महीने सितंबर में एक्ट्रेस ने राघव चड्ढा के साथ शादी की और इस महीने यानी अक्टूबर में अक्षय कुमार के साथ उनकी फिल्म 'मिशन रानीगंज' सिनेमाघरों में रिलीज हुई. 

जन्मदिन पर बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों ने परिणीति चोपड़ा को अपने तरीके से विश किया है. इसमें प्रियंका चोपड़ा, अनुष्का शर्मा और अथिया शेट्टी ​​सहित कई अन्य स्टार शामिल हैं. आइए देखते हैं परिणीति को किस किसने किया विश.

परिणीति को खास अंदाज में प्रियंका चोपड़ा ने किया बर्थडे विश

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने भी अपने सोशल मीडिया पर बहन परिणीति चोपड़ा को स्पेशल तरीके से जन्मदिन विश किया. प्रियंका ने परिणीति की तस्वीरें शेयर कर लिखा- 'जन्मदिन की शुभकामनाएं तिशा. आशा है कि आप आज और हमेशा बहुत प्यार और आनंद से घिरे रहेंगी'.

H

प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने सोशल मीडिया पर बहन परिणीति चोपड़ा को स्पेशल तरीके से जन्मदिन विश किया.

भाई शिवांग ने ऐसे किया बर्थडे विश

परिणीति चोपड़ा के भाई शिवांग ने जन्मदिन के मौके पर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर परिणीति संग शादी की कई तस्वीरें शेयर कर कैप्शन लिखा- 'उस बच्चे को जो अब इतना छोटा नहीं है, वो बच्चा जिसे मैं पागलपन से परेशान करता हूं, जन्मदिन मुबारक हो दोस्त. मैं तुमसे प्यार करता हूं और तुम्हें बहुत याद करता हूं.

A post shared by Shivang Chopra (@shivangchopra99)

परिणीति के बर्थडे पर बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भी किया विश. एक्ट्रेस ने लिखा- 'हैप्पी बर्थडे परिणीति' 

Latest and Breaking News on NDTV

अथिया शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर लिखा- 'जन्मदिन मुबारक हो परिणीति चोपड़ा'

Latest and Breaking News on NDTV

'अमर सिंह चमकीला' में नजर आएंगी परिणीति चोपड़ा

बता दें कि परिणीति चोपड़ा ने बीते 24 सितंबर को उदयपुर के लीला पैलेज होटल में आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्डा संग सात फेरे लिए हैं. इस शादी में फैमिली, बॉलीवुडमें राजनीतिक हस्तियों ने शिरकत की थी. हाल ही में परिणीति की फिल्म मिशन रानीगंज भी सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार नजर आए थे. फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. इसके अलावा परिणीति फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' में नजर आएंगी. इस फिल्म में परिणीति संग दिलजीत दोसांझ लीड रोल में हैं, जबकि इम्तियाज अली ने निर्देशित किया है.

ये भी पढ़े: Parineeti Chopra Birthday : जब अपने मां-बाप से नफरत करने लगीं थीं परिणीति चोपड़ा

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
NDTV Madhya Pradesh Chhattisgarh
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Close