विज्ञापन
This Article is From Jul 03, 2025

नितेश तिवारी ने 'रामायण' को लेकर कही दिल की बात, बोला- 'इसके साथ हम सब बड़े हुए..'

Nitesh Tiwari: रिपोर्ट के अनुसार डायरेक्टर नितेश तिवारी इस फिल्म के बारे में कहते हैं कि रामायण वो कहानी है, जिसके साथ हम बड़े हुए हैं.

नितेश तिवारी ने 'रामायण' को लेकर कही दिल की बात, बोला- 'इसके साथ हम सब बड़े हुए..'
Nitesh Tiwari

Nitesh Tiwari: नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की फिल्म रामायण (Ramayana) इन दिनों हर किसी की जुबान पर है. जहां आज इस फिल्म का ग्रैंड इंट्रोडक्शन हुआ है. ऐसा पहली बार हो रहा है कि रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) भगवान राम के किरदार में नजर आने वाले हैं. रणबीर के फैंस उनको इस किरदार में देखने के लिए काफी बेताब हैं. क्योंकि इससे पहले रणबीर कपूर को रोमांटिक फिल्मों में देखा गया है. इस फिल्म को लेकर नितेश तिवारी भी काफी एक्साइटेड हैं. हाल ही में नितेश तिवारी ने इस फिल्म के बारे में काफी कुछ कहा है.

नितेश तिवारी ने ये कहा 

रिपोर्ट के अनुसार डायरेक्टर नितेश तिवारी इस फिल्म के बारे में कहते हैं कि रामायण वो कहानी है, जिसके साथ हम बड़े हुए हैं. यह फिल्म संस्कृति की आत्मा को हमारे अंदर समेटे हुए है. हमारा यह मकसद था कि इस आत्मा को सम्मान दें और इसे सिनेमैटिक भव्यता के साथ दर्शकों के सामने पेश करें. जिसकी यह सच्ची हकदार है. एक फिल्म मेकर के तौर पर यह मेरे लिए बहुत बड़ी जिम्मेदारी है. लेकिन उतना ही दिल से जुड़ी हुई इज्जत की बात भी है कि मुझे उसे पर्दे पर उतारने का मौका मिला. यह कहानी सदियों से लोगों के दिलों में जिंदा है. क्योंकि हमारे अंदर किसी गहरी एहसास को छूती है. यह एक फिल्म नहीं बल्कि एक विजन है, जो श्रद्धा में डूबा हुआ है.

 'रामायण एक ऐसी सिनेमाई यात्रा'

दुनिया के सबसे इमर्सिव फॉर्मैट्स जैसे कि IMAX के लिए खास तौर पर तैयार की गई रामायण एक ऐसी सिनेमाई यात्रा है, जो दर्शकों को इतिहास की सबसे पुरानी और शक्तिशाली कहानियों में से है जो दिल तक ले जाती है. ये सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि थिएटर में देखा जाने वाला एक ऐसा अनुभव है जो आपको समय, संस्कृति और आत्मा तीनों की गहराई तक ले जाएगा.

ये भी पढ़ें: दिशा सालियान के केस में मुंबई हाई कोर्ट ने दी आदित्य ठाकरे को क्लीन चिट

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com