विज्ञापन
This Article is From Oct 03, 2025

'बाहुबली: द एपिक' से जुड़ा दिलचस्प अपडेट आया सामने, पढ़ें पूरी खबर

S. S. Rajamouli Latest: विजया दशमी के मौके पर टीम बाहुबली: द एपिक ने बताया कि फिल्म के आखिरी काम चल रहे हैं और जल्द ही यह महाकाव्य तैयार होने वाला है.

'बाहुबली: द एपिक' से जुड़ा दिलचस्प अपडेट आया सामने, पढ़ें पूरी खबर
bollywood news

S. S. Rajamouli Latest: एस. एस. राजामौली (S. S. Rajamouli) की बाहुबली फ्रेंचाइजी सच में पहला और सबसे बड़ा पैन-इंडिया फेनोमेनन है, जिसने इतिहास रचा. इसे सिर्फ देश में ही नहीं, बल्कि दुनिया भर से जबरदस्त प्यार मिला और बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन करके सफलता की नई मिसाल भी कायम की. अब डायरेक्टर तैयार हैं बाहुबली: द एपिक के लिए, जो दोनों पार्ट्स बाहुबली: द बिगिनिंग और बाहुबली 2: द कंक्लूजन का री-एडिटेड और रीमास्टर्ड वर्जन होगा. दर्शक इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और टीम ने एक मजेदार अपडेट भी शेयर किया है. फिल्म को अंतिम टच दिए जा रहे हैं और इस दौरान सभी को विजयादशमी की शुभकामनाएं भी दी गई हैं.

टीम बाहुबली ने बताया 

विजया दशमी के मौके पर टीम बाहुबली: द एपिक ने बताया कि फिल्म के आखिरी काम चल रहे हैं और जल्द ही यह महाकाव्य तैयार होने वाला है. साथ ही उन्होंने त्योहार की शुभकामनाएं भी दी और लिखा कि हमारी टीम #Baahubali की तरफ से आप सभी को विजयादशमी की शुभकामनाएं. हमारी टीम वापस अन्नपूर्णा में है, आखिरी टच दे रही है और महाकाव्य को आपके लिए तैयार कर रही है. #BaahubaliTheEpic #BaahubaliTheEpicOnOct31st

फिल्म के रूप में पेश

'बाहुबली: द एपिक' को एक ही फिल्म के रूप में पेश किया जा रहा है, जिसमें दोनों फिल्मों के फुटेज को जोड़ा गया है. नए तकनीकी अपडेट, पुराने या अब तक न दिखाए गए सीन और कुछ बदलाव शामिल किए गए हैं. फिल्म को लेकर उत्साह अपने चरम पर है, क्योंकि दर्शक अब दो बड़े ब्लॉकबस्टर्स की जादूगरी को एक साथ बड़े पर्दे पर देखने के लिए तैयार हैं. यह फिल्म 31 अक्टूबर 2025 को थिएटर्स में रिलीज होने वाली है, कई प्रीमियम फॉर्मेट्स में जैसे IMAX, 4DX, D-Box, डॉल्बाय सिनेमा और EPIQ. फिल्म तेलुगु, तमिल, हिंदी और मलयालम भाषाओं में उपलब्ध होगी.

ये भी पढ़ें: पहले ही दिन छाई 'कांतारा: चैप्टर 1', 'सनी संस्कारी..' को भी मिला अच्छा रिस्पॉन्स

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com