विज्ञापन
This Article is From Feb 24, 2026

'भूत बंगला’ का नया पोस्टर आउट, अक्षय कुमार ने दिखाई विरासत और मस्ती की झलक

Bhoot Bungla Latest: फिल्म को लेकर बज अब तक के सबसे ऊंचे लेवल पर है और इसकी बड़ी वजह इस लेजेंडरी एक्टर-डायरेक्टर जोड़ी का दोबारा साथ आना है. इनके पिछले कोलैबोरेशन ने हमें कई यादगार कॉमेडी क्लासिक्स दी हैं और 'भूत बंगला' से भी फैन्स को उसी पुरानी दीवानगी और सिग्नेचर ह्यूमर की बड़े पर्दे पर वापसी की उम्मीद है.

'भूत बंगला’ का नया पोस्टर आउट, अक्षय कुमार ने दिखाई विरासत और मस्ती की झलक
bollywood news

Bhoot Bungla Latest: भूत बंगला (Bhoot Bungla) 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है, क्योंकि यह बॉलीवुड के 'ओजी' अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और प्रियदर्शन (Priyadarshan) के रीयूनियन को दिखाती है. जो पूरे 14 साल के लंबे अंतराल के बाद साथ आ रहे हैं. बालाजी मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म ने उन फैन्स के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट पैदा कर दी है, जो इस जोड़ी की आइकॉनिक कॉमेडी फिल्मों को पसंद करते हुए बड़े हुए हैं.

एक्टर-डायरेक्टर जोड़ी का दोबारा साथ

फिल्म को लेकर बज अब तक के सबसे ऊंचे लेवल पर है और इसकी बड़ी वजह इस लेजेंडरी एक्टर-डायरेक्टर जोड़ी का दोबारा साथ आना है. इनके पिछले कोलैबोरेशन ने हमें कई यादगार कॉमेडी क्लासिक्स दी हैं और 'भूत बंगला' से भी फैन्स को उसी पुरानी दीवानगी और सिग्नेचर ह्यूमर की बड़े पर्दे पर वापसी की उम्मीद है. इस एक्साइटमेंट को और बढ़ाते हुए, मेकर्स ने अक्षय कुमार वाला फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया है. 'भूत बंगला' का यह नया विजुअल एक गहरे हॉरर लुक के साथ-साथ फुल कॉमेडी का तड़का भी पेश करता है. अक्षय कुमार एक बार फिर अपने पुराने अंदाज में नजर आ रहे हैं. जहां उनका पहनावा, रुद्राक्ष, उनकी सिग्नेचर हंसी और डरावने चेहरों और सींगों वाले सिंहासन पर बैठना, फिल्म के 'लार्जर-दैन-लाइफ' स्केल की तरफ इशारा कर रहा है.

सिनेमाघरों में रिलीज

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड के एक डिवीजन, बालाजी मोशन पिक्चर्स ने केप ऑफ गुड फिल्म्स के साथ मिलकर 'भूत बंगला' पेश की है. इस फिल्म में अक्षय कुमार, वामिका गब्बी, परेश रावल, तब्बू, राजपाल यादव, मिथिला पालकर और दिवंगत असरानी जी जैसे कलाकार नजर आएंगे. प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता आर कपूर ने प्रोड्यूस किया है. यह फिल्म 10 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें : क्या भारतीय सिनेमा के बेमिसाल विजनरी हैं संजय लीला भंसाली ?

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close