विज्ञापन
This Article is From Jul 05, 2024

Mirzapur 3: कालीन भैया आ गए हैं मचाने धमाल, आज 'मिर्जापुर 3' हुई रिलीज

Mirzapur 3 Released: अगर सीरीज मिर्जापुर 3 की बात करें तो दर्शक यह जानने के लिए बेताब थे कि इस सीरीज में अब नया क्या दिखने जा रहा है. हालांकि मिर्जापुर अखंडानंद त्रिपाठी की जिंदगी पर आधारित है.

Mirzapur 3: कालीन भैया आ गए हैं मचाने धमाल, आज 'मिर्जापुर 3' हुई रिलीज
'मिर्जापुर 3' में यह होगा खास

Mirzapur 3 latest: सीरीज मिर्जापुर 3 (Mirzapur 3) का दर्शक काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. वहीं उनका इंतजार आज खत्म हो गया है. यह सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो (OTT Platform Prime Video) पर आज रिलीज हो चुकी है.  इस सीरीज की चर्चा जब से थी, तब से इसकी कास्ट का फर्स्ट लुक दर्शकों के सामने आया था. इसके बाद इन एक्टर्स के फैंस अपने चहेते अभिनेता को सीरीज में देखने के लिए काफी बेताब नजर आ रहे थे. 

'मिर्जापुर 3' में ये होगा खास

अगर सीरीज मिर्जापुर 3 की बात करें तो दर्शक यह जानने के लिए बेताब थे कि इस सीरीज में अब नया क्या दिखने जा रहा है. हालांकि मिर्जापुर अखंडानंद त्रिपाठी की जिंदगी पर आधारित है. जिन्हें कालीन भैया के नाम से भी जाना जाता है. कालीन भैया एक डॉन हैं. जिसका दबदबा पूरे उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र के मिर्जापुर शहर में है. कालीन भैया के बेटे मुन्ना भैया की मौत के बाद वहां से फरार हो जाता है और गुड्डू, कालीन की पत्नी बीना त्रिपाठी की मदद से पूरे पूर्वांचल पर कब्जा कर लेता है.

2018 में आया था पहला पार्ट 

मिर्जापुर पार्ट वन की बात करें तो यह साल 2018 में प्राइम वीडियो पर रिलीज हुआ था. जिसको दर्शकों ने काफी पसंद किया था. जिसके बाद मेकर्स इसका दूसरा पार्ट भी लेकर आए. जो की 23 अक्टूबर 2020 को प्राइम वीडियो पर आया था. वहीं दर्शकों के लिए अब इस सीरीज का तीसरा पार्ट 5 जुलाई यानी आज दर्शकों के बीच में आ चुका है. अब यह देखना बड़ा दिलचस्प होगा कि अब दर्शक इस सीरीज को कितना प्यार देते हैं. उसके लिए आपको थोड़ा सा इंतजार करना होगा. अगर स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi), अली फजल (Ali Fazal), श्वेता त्रिपाठी (Shweta Tripathi), रसिका दुग्गल (Rasika Dugal) जैसे एक्टर्स नजर आने वाले हैं.

यह भी पढ़ें : Mirzapur-3 अब आपकी स्क्रीन पर, ड्रग डील करती दिखेंगी शबनम, जानिए अपने किरदार को लेकर शेरनवाज ने क्या कहा

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com