Mirzapur 3: गुड्डू भैया फिर कर रहे हैं बापसी, आज रिलीज होगा मिर्जापुर 3 का टीजर?

Mirzapur 3 Teaser Release: मिर्जापुर 3 (Mirzapur 3) के अनाउंसमेंट के बाद दर्शक गुड्डू भैया की वापसी का इंतजार काफी बेसब्री से कर रहे हैं. अब उनके चाहने वालों का इंतजार खत्म होता नजर आ रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Mirzapur 3 Teaser Release: मिर्जापुर (Mirzapur) ओटीटी प्लेटफॉर्म की वह सीरीज है, जिसने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. इस सीरीज को दर्शकों का बहुत प्यार मिला था. वहीं, इस सीरीज का फर्स्ट और सेकंड पार्ट पहले ही रिलीज हो चुका है. जिसको दर्शकों ने काफी पसंद किया था. अब इस सीरीज के चाहने वाले मिर्जापुर के तीसरे सीजन का इंतजार कर रहे हैं.

गुड्डू भैया कर रहे हैं वापसी

मिर्जापुर 3 (Mirzapur 3) के अनाउंसमेंट के बाद दर्शक गुड्डू भैया की वापसी का इंतजार काफी बेसब्री से कर रहे हैं. अब उनके चाहने वालों का इंतजार खत्म होता नजर आ रहा है. एक रिपोर्ट के अनुसार आज यानी 19 मार्च 2024 को मिर्जापुर 3 का टीजर दर्शकों के सामने आने वाला है. वहीं, उम्मीद जताई जा रही है कि मेकर्स आज ही सीरीज की रिलीज डेट भी अनाउंस कर सकते हैं.

Advertisement

अली फजल ने पोस्ट किया शेयर

अली फजल (Ali Fazal) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि अली फजल कांच में दूरबीन से मजाकिया अंदाज में देख रहे हैं और उनके हाथ में एक स्क्रिप्ट भी नजर आ रही है. इस पोस्ट को देखकर लोग यह कयास लगा रहे हैं कि गुड्डू भैया फिर से वापसी करने वाले हैं.

डायलॉग बोलते नजर आए गुड्डू भैया

अली ने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वह एक स्क्रिप्ट पढ़ते हुए नजर आ रहे हैं और कहते हैं, "शुरू मजबूरी में किए थे, अब मजा नहीं आ रहा. आप तैयार हैं. कल 19 मार्च को सब कुछ होने वाला है सब कुछ".

यह भी पढ़े: Interview With Manish Wadhwa: मनीष वाधवा ने NDTV को बताया, महाकाल बाबा से मांगी ये मन्नत?

कैप्शन में कही यह बात

वहीं, अली ने कैप्शन में लिखा है कि, "शुरू हो चुका है, क्या आप तैयार हैं. कल कुछ आ रहा है. कल कुछ आ रहा है. बंपर बकैती चलने वाली है, कल 19 मार्च 2024 को".

यह भी पढ़े: Tanushree Dutta: मिस इंडिया से अध्यात्म तक का सफर.. जानें तनुश्री दत्ता ने क्यों छोड़ा बॉलीवुड?