विज्ञापन
This Article is From Jun 04, 2025

'Metro In Dino' का ट्रेलर हुआ आउट, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

Metro In Dino Tralier: अनुराग बसु की फिल्म मेट्रो इन दिनों का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. इस फिल्म में सारा अली खान, आदित्य रॉय कपूर, अली फजल, नीना गुप्ता, अनुपम खेर जैसे तमाम एक्टर्स नजर आ रहे हैं.

'Metro In Dino' का ट्रेलर हुआ आउट, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
metri in dino

Metro In Dino Tralier: बॉलीवुड फिल्म मेट्रो इन दिनों (Metro In Dino) का ट्रेलर रिलीज होने का इंतजार लोग काफी बेसब्री से कर रहे थे. जहां दर्शकों का इंतजार खत्म हो गया है. आज फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म मेकर अनुराग बसु (Anurag Basu) इस बार चार लव स्टोरी लेकर आए हैं, जो की अलग-अलग उम्र के लोगों की है. बता दें, फिल्म लाइफ इन ए मेट्रो (Life In a Metro) का सीक्वल है. अब अनुराग बसु दर्शकों के लिए एक नया तोहफा लेकर आए हैं. आखिर फिल्म का ट्रेलर कैसा है, चलिए आपको बताते हैं.

ट्रेलर हुआ रिलीज

अनुराग बसु की फिल्म मेट्रो इन दिनों का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. इस फिल्म में सारा अली खान, आदित्य रॉय कपूर, अली फजल, नीना गुप्ता, अनुपम खेर जैसे तमाम एक्टर्स नजर आ रहे हैं. जहां इन एक्टर्स की एक दिलचस्प प्रेम कहानी ट्रेलर में दिखाई दे रही है. ट्रेलर में आपको रोमांस, लड़ाई-झगड़ा, सस्पेंस सब कुछ देखने को मिलेगा. यह फिल्म का ट्रेलर देखकर तो यह लगता है कि अनुराग बसु इस बार दर्शकों के लिए कुछ अलग ही सब्जेक्ट लेकर आए हैं. बता दें, फिल्म का संगीत भी काफी शानदार लग रहा है.

कब रिलीज होगी फिल्म ?

ट्रेलर के साथ इस फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है. फिल्म 4 जुलाई को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. जहां इस फिल्म को रिलीज होने में सिर्फ एक महीना बचा हुआ है. ट्रेलर को लोगों का मिला-जुला रिस्पांस मिल रहा है. अब यह बड़ा दिलचस्प होगा कि जब यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी तब इन एक्टर्स की प्रेम कहानी दर्शकों को कितनी पसंद आती है. यह तो फिल्म के रिलीज होने पर पता चलेगा. फिल्म में दर्शकों को अनुपम खेर और नीना गुप्ता की जोड़ी भी दिखाई देगी. इन दिग्गजों की जोड़ी को लेकर डायरेक्टर क्या खास लेकर आए हैं. यह जानने के लिए भी दर्शक काफी उत्सुक हैं.

यह भी पढ़ें : क्या अक्षय कुमार का गुड टाइम हुआ शुरू ? 'Housefull 5' के अलावा इन फिल्मों में भी आएंगे नजर

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com