विज्ञापन

मनोज मुंतशिर ने 'केरल स्टोरी 2' देखने की अपील की, कहा- 'बेटियों के भविष्य के लिए...'

Manoj Muntashir Latest: मनोज फिल्म द केरल स्टोरी का जमकर सपोर्ट करते हुए नजर आए. उन्होंने फिल्म को लेकर भी अपने फैंस से देखने की अपील की है. इसके पीछे का कारण अपनी बेटियों की जान को बचाना है.

मनोज मुंतशिर ने 'केरल स्टोरी 2' देखने की अपील की, कहा- 'बेटियों के भविष्य के लिए...'
bollywood news

Manoj Muntashir Latest: फिल्म द केरल स्टोरी 2 (The Kerala Story 2) बीते दिनों सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म ठीक-ठाक बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन कर रही है. रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने बीते 6 दिनों में 20 करोड़ रुपये के आसपास का कलेक्शन कर लिया है. इस फिल्म को काफी लोग सपोर्ट करते हुए नजर आ रहे हैं. इस दौरान गीतकार मनोज मुंतशिर (Manoj Muntashir) ने फिल्म को देखने की अपील की है. उनका कहना है कि फिल्म कलेक्शन के लिए नहीं बल्कि अपनी बेटियों के लिए फिल्म देखना जरूरी है.

फिल्म का समर्थन किया

मनोज फिल्म द केरल स्टोरी का जमकर सपोर्ट करते हुए नजर आए. उन्होंने फिल्म को लेकर भी अपने फैंस से देखने की अपील की है. इसके पीछे का कारण अपनी बेटियों की जान को बचाना है. गीतकार का कहना है कि ऐसी फिल्में खुद देखें और अपनी बेटियों को भी दिखाएं. क्योंकि ऐसी फिल्में हमारी बेटियों की जान बचा सकती हैं. उन्हें ऐसे जाल में फंसने से रोकना होगा, अगर हम ऐसा कर लेते हैं तो इतना विरोध झेल रही फिल्म का काम सफल हो जाएगा.

विवादों में रही फिल्म

बता दें, जब से फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, उसी समय से फिल्म विवादों में आ गई. फिल्म की रिलीज पर भी रोक लगा दी गई. लेकिन बाद में कोर्ट से फिल्म को रिलीज करने की मंजूरी मिली. फिल्म पर आरोप लगे कि फिल्म में एक विशेष वर्ग को टारगेट करने का काम किया जा रहा है और उनकी छवि को खराब किया जा रहा है. विशेष समुदाय के बड़े नेताओं ने फिल्म पर बैन लगाने की मांग में की थी. केरल हाई कोर्ट में फिल्म के टाइटल से केरल हटाने की मांग रखी गई थी. लेकिन हाई कोर्ट ने फिल्म के रिलीज पर रोक लगा दी थी. लेकिन बाद में हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच ने रिलीज की अनुमति दी.

यह भी पढ़ें : Exclusive Interview: एक्टर कुमुद मिश्रा ने मनाई 'भोपाल' में होली, सुनाए बचपन के अनसुने किस्से

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close