विज्ञापन
This Article is From Mar 06, 2026

ईरान वापस नहीं जाएंगी मंदाना करीमी, सोशल मीडिया की खबरों पर दी सफाई

Mandana Karimi Latest: एक्ट्रेस ने वीडियो के जरिए कहा है कि उनके भारत छोड़ने की चर्चा हो रही है और लोगों को लग रहा है कि वह वापस ईरान जाने वाली हैं. लेकिन ऐसा नहीं है.

ईरान वापस नहीं जाएंगी मंदाना करीमी, सोशल मीडिया की खबरों पर दी सफाई
bollywood news

Mandana Karimi Latest:  ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत का जश्न मनाने वाली ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं. एक्ट्रेस का कहना है कि उनकी बातों को सोशल मीडिया पर गलत तरीके से पेश किया गया है. ईरान की असली कहानी दुनिया को बताने की जगह उनके बयानों को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है. हाल ही में एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. सोशल मीडिया पर उनके विरोध में फैली बातों को लेकर सफाई दी है. उन्होंने साफ किया कि आने वाले समय में वह भारत में रहेंगी या नहीं.

एक्ट्रेस ने ये कहा

एक्ट्रेस ने वीडियो के जरिए कहा है कि उनके भारत छोड़ने की चर्चा हो रही है और लोगों को लग रहा है कि वह वापस ईरान जाने वाली हैं. लेकिन ऐसा नहीं है. उन्होंने कहा कि ईरान में वह बीते 10 साल से बैन हैं और वह भारत जरूर छोड़ेंगी. लेकिन वापस ईरान जाने के लिए नहीं. भारत पर धोखा देने के आरोप पर एक्ट्रेस का कहना है कि पिछले कई महीनो से उन्हें भारत की तरफ से किसी तरह का कोई सपोर्ट नहीं मिला है और सुरक्षा कारण की वजह से वह बीते 2 महीने से एक ही जगह पर फंसी है और अपने करीबी दोस्तों से दूर हैं. उन्होंने कहा है कि उनके इवेंट्स भी कैंसिल हो चुके हैं, इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने पोस्ट में राजा शाह को याद किया.

परेशानियों के बारे में

एक्ट्रेस ने कहा कि बातचीत मेरे लोगों के बारे में होना चाहिए, उनकी परेशानियों के बारे में, ईरान के भविष्य के बारे में और हमारे नेता के बारे में जिन्हें कई ईरानी इस शासन के पतन के बाद अपने देश के पूर्ण निर्माण की उम्मीद के प्रतीक के रूप में देखते हैं. सबसे बड़ी बात यह है कि इस्लामी गणराज्य की सच्चाई क्या है और शासन का अंत क्यों होना चाहिए, सबसे बड़ी बात है कि उन ईरानियों की आवाज सुनी जाए जो स्वतंत्रता के लिए सब कुछ दांव पर लगा रहे हैं.

यह भी पढ़ें : प्रियंका चोपड़ा ने बढ़ाया भारत का मान, 'ऑस्कर 2026' की प्रेजेंटर्स लिस्ट में शामिल हुईं

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com