विज्ञापन
This Article is From May 29, 2025

'Maa' का ट्रेलर हुआ रिलीज, बेटी को राक्षसों से बचाने के लिए भिड़ीं काजोल

Maa Tralier Out: फिल्म का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है. अगर ट्रेलर की बात करें तो शुरुआत में बताया गया है कि काजोल अपनी बेटी को एक ऐसी डरावनी जगह पर ले जाती हैं.

'Maa' का ट्रेलर हुआ रिलीज, बेटी को राक्षसों से बचाने के लिए भिड़ीं काजोल
maa tralier

Maa Tralier Out: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल (Kajol) के फैंस को उनकी आने वाली फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है. उनकी फिल्म मां (Maa) जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. बता दें, मां एक हॉरर फिल्म है. जिसमें काजोल दर्शकों को डराती हुई नजर आने वाली हैं. जब से फिल्म का फर्स्ट लुक दर्शकों के सामने आया है, एक्ट्रेस के फैंस उनकी इस फिल्म को देखने के लिए काफी बेताब हैं. आखिर फिल्म के ट्रेलर में खास है क्या, हम आपको बताते हैं.

ट्रेलर हुआ रिलीज

फिल्म का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है. अगर ट्रेलर की बात करें तो शुरुआत में बताया गया है कि काजोल अपनी बेटी को एक ऐसी डरावनी जगह पर ले जाती हैं. जहां राक्षस कुंवारी लड़कियों को उठा ले जाता है. जहां गांव में पिछले कुछ महीनों से लड़कियां गायब हो चुकी हैं. लड़कियों के गायब होने के बाद उनके साथ क्या होता है. यह बताया गया है. जब काजोल की बेटी गायब होती है तो एक्ट्रेस उसे ढूंढने के लिए जमीन आसमान एक कर देती है. ट्रेलर में काफी ऐसे सींस हैं. जो दर्शकों को डरा देंगे. ये सींस देखने के बाद दर्शक इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार काफी उत्सुकता के साथ कर रहे हैं. ऐसा पहली बार हो रहा है. जब काजोल किसी हॉरर फिल्म में नजर आने वाली हैं.

ये एक्टर्स भी आएंगे नजर

बता दें, इस फिल्म को अजय देवगन ने प्रोड्यूस किया है. अगर फिल्म की कास्ट की बात करें तो काजोल के अलावा इंद्रनील सेनगुप्ता, रोनित रॉय जैसे तमाम एक्टर्स नजर आने वाले हैं. यह एक महिला की कहानी है जो अपनी बेटी को बुरी शक्तियों से बचाने के लिए किसी भी हद तक चली जाती है. फिल्म में नया क्या दिखने वाला है, यह तो रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा.

ये भी पढ़े: Dino Morea से 65 करोड़ के घोटाले को लेकर पूछताछ जारी, कैमरे से बचते हुए आए नजर

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com