विज्ञापन

कान्स 2026 में एक बार फिर चमकेंगी जैकलीन फर्नांडिस

Jacqueline Fernandez Latest: ​79वां एनुअल कान्स फिल्म फेस्टिवल फ्रांस में 12 से 23 मई 2026 तक होने वाला है और जैकलीन की तैयारी अभी से शुरू हो गई है. फैशन फिटिंग्स से लेकर कपड़े फाइनल करने तक, जैकलीन अभी रेड कार्पेट के लिए अपने लुक्स तैयार करने में लगी हुई हैं.

कान्स 2026 में एक बार फिर चमकेंगी जैकलीन फर्नांडिस
bollywood news

Jacqueline Fernandez Latest: एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में वापसी के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जिससे उनकी ग्लोबल पहचान और मजबूत हो रही है. पिछले कुछ सालों से वो इस बड़े इंटरनेशनल फेस्टिवल का जाना-माना चेहरा बनी हुई हैं और एक बार फिर वह सिनेमा और फैशन की दुनिया के सबसे बड़े मंचों में से एक पर इंडिया को रिप्रेजेंट करेंगी.

कान्स में जैकलीन फर्नांडिस

​79वां एनुअल कान्स फिल्म फेस्टिवल फ्रांस में 12 से 23 मई 2026 तक होने वाला है और जैकलीन की तैयारी अभी से शुरू हो गई है. फैशन फिटिंग्स से लेकर कपड़े फाइनल करने तक, जैकलीन अभी रेड कार्पेट के लिए अपने लुक्स तैयार करने में लगी हुई हैं. जैकलीन के काम से जुड़े एक करीबी सूत्र का कहना है कि कान्स में जैकलीन का आना हमेशा उनकी ग्लोबल पर्सनालिटी को दिखाता है. हर साल, वो यह पक्का करती हैं कि उनकी मौजूदगी सिर्फ फैशन और ग्लैमर तक ही सीमित न रहे, बल्कि वो पूरी ग्रेस और कॉन्फिडेंस के साथ इंटरनेशनल स्टेज पर इंडिया को रिप्रेजेंट करें. इस साल भी, वो अपने ग्लोबल इमेज के हिसाब से अलग-अलग लुक्स फाइनल कर रही हैं और अपनी जड़ों को भी सेलिब्रेट कर रही हैं. ​पिछले कुछ सालों में जैकलीन का कान्स फिल्म फेस्टिवल के साथ एक मजबूत नाता बन गया है और उन्होंने कई बार वहां आकर इंटरनेशनल लेवल पर खूब चर्चा बटोरी है. 2025 में उन्हें 'रेड सी फिल्म फाउंडेशन' की 'वीमेन इन सिनेमा' पहल से सम्मानित किया गया था, जहां उन्हें सिनेमा में उनके योगदान के लिए छह ग्लोबल महिलाओं में गिना गया था. इस सम्मान ने यह दिखाया कि उनका असर सिर्फ मेनस्ट्रीम एंटरटेनमेंट से कहीं आगे बढ़ रहा है और ग्लोबल कल्चरल चर्चाओं में उनकी अहमियत बढ़ रही है.

इंडिया को रिप्रेजेंट किया

इससे पहले, जैकलीन ने 2024 में कान्स अटेंड किया था, जहां उन्होंने इंडिया को रिप्रेजेंट किया और 'द सब्सटेंस' के प्रीमियर में शामिल हुईं. अपने रेड कार्पेट अपीयरेंस और ग्लोबल फैशन चॉइसेस के लिए उन्होंने खूब चर्चा बटोरी. ​अब एक और बार कान्स जाने की तैयारी के साथ, सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि इस साल जैकलीन उस शानदार रेड कार्पेट पर क्या नया लेकर आती हैं. जैसे-जैसे वो इंटरनेशनल लेवल पर अपनी छाप छोड़ रही हैं, कान्स में उनका बार-बार जाना ये साबित करता है कि वो ग्लोबल स्टेज पर इंडिया के सबसे जाने-माने चेहरों में से एक हैं.

ये भी पढ़ें: Ravi Kishan Exclusive: 'बंगाल हुआ भय मुक्त, अब लाखों-करोड़ों की योजनाएं आएंगे..'

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close