विज्ञापन
This Article is From Feb 10, 2026

जैकलीन फर्नांडीस ने अरिजीत सिंह और अन्य अभिनेताओं के ब्रेक को लेकर कही बड़ी बात

Jacqueline Fernandez Latest: बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज एक कार्यक्रम में शामिल होने इंदौर पहुंचीं. इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उनके फैंस उन्हें जल्द ही फिल्मों में देख पाएंगे और 'वेलकम 3' भी आने वाली है.

जैकलीन फर्नांडीस ने अरिजीत सिंह और अन्य अभिनेताओं के ब्रेक को लेकर कही बड़ी बात
bollywood news

Jacqueline Fernandez Latest: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez) इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं. उनकी बीती रिलीज हुई फिल्म हाउसफुल 5 भी बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों को लुभाने में सफल रही. हाल ही में जैकलीन फर्नांडीज एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए इंदौर आई. जहां उन्होंने काफी मुद्दों को लेकर अपनी राय रखी.

 कार्यक्रम में शामिल होने इंदौर पहुंचीं

बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज एक कार्यक्रम में शामिल होने इंदौर पहुंचीं. इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उनके फैंस उन्हें जल्द ही फिल्मों में देख पाएंगे और 'वेलकम 3' भी आने वाली है. उन्होंने बॉलीवुड और सिंगिंग इंडस्ट्री के कलाकारों द्वारा लिए जा रहे लंबे ब्रेक को लेकर भी बात की. जैकलीन ने कहा कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री बहुत तेज रफ्तार से चलती है, ऐसे में कलाकारों के लिए समय-समय पर ब्रेक लेना जरूरी होता है. उनका मानना है कि कलाकारों को अपने लिए थोड़ा स्पेस और वक्त मिलना चाहिए, ताकि वे फिर से नई ऊर्जा के साथ काम कर सकें. उन्होंने ऐसे फैसलों का सम्मान करने की बात भी कही

महाकाल के दर्शन किए

एक्ट्रेस इवेंट में हिस्सा लेने के बाद उज्जैन में महाकालेश्वर के दर्शन भी किए. वह भस्मआरती में हिस्सा लेने के लिए पहुंचीं और बाबा से अपनी मनोकामना मांगी. जैकलीन को देखने के लिए उनके फैंस इकट्ठे हो गए. जैकलीन के अलावा एकता कपूर, नीलम कोठारी जैसी एक्ट्रेस भी बीते दिनों महाकाल के दर्शन करने के लिए उज्जैन पहुंचीं. महाकाल बाबा के दर्शन के लिए पहले भी काफी बॉलीवुड सेलिब्रिटीज आ चुके हैं. जिसमें गोविंदा, सुनीता आहूजा, हेमा मालिनी, रणबीर कपूर, वाणी कपूर जैसे तमाम सिलेब्रिटीज शामिल हैं. उज्जैन में आए दिन लोगों को कोई ना कोई बॉलीवुड सेलिब्रिटी देखने को मिल ही जाता है.

यह भी पढ़ें : वैलेंटाइन डे स्पेशल: रणवीर सिंह के ऐसे किरदार जो पूरी तरह 'ग्रीन फ्लैग' हैं

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close