विज्ञापन
This Article is From Jun 12, 2025

'Housefull 5' के छठवें दिन का कलेक्शन आया सामने, दिखी भारी गिरावट

Housefull 5 Latest Collection: फिल्म ने छठवें दिन 8 करोड़ रूपये का कलेक्शन किया है. कुल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 119.75 करोड़ रूपये के आसपास का कलेक्शन कर लिया है.

'Housefull 5' के छठवें दिन का कलेक्शन आया सामने, दिखी भारी गिरावट
housefull 5

Housefull 5 Latest Collection: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म हाउसफुल 5 (Housefull 5) बीते दिनों सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म को काफी शानदार ओपनिंग मिली थी. लेकिन धीरे-धीरे अब फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन काफी कम होता जा रहा है. फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल तो हो चुकी है. लेकिन अभी अपना बजट पूरा वसूल नहीं कर पाई है. जहां फिल्म को रिलीज हुए 6 दिन हो चुके हैं, आज हम आपको बताते हैं कि अभी तक फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कैसा रहा.

फिल्म का अभी तक का कलेक्शन 

फिल्म ने छठवें दिन 8 करोड़ रूपये का कलेक्शन किया है. कुल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 119.75 करोड़ रूपये के आसपास का कलेक्शन कर लिया है. लेकिन फिल्म अभी अपना पूरा बजट वसूल नहीं कर पाई है और दिन पर दिन फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी कम होता जा रहा है. हालांकि फिल्म को दर्शकों का मिक्स रिव्यू मिल रहा है. अब आने वाले समय में पता चलेगा कि फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कहां तक पहुंचता है. अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट की बात करें तो कई समय से उनकी कोई भी फिल्म हिट नहीं हो पाई है. इसलिए अक्षय कुमार की इस फिल्म का हिट होना बहुत जरूरी है. हालांकि अक्षय कुमार जल्द ही और कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं जो की इस साल या अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होंगी. हालांकि अक्षय कुमार को इस फिल्म में काफी लंबे समय बाद कॉमेडी किरदार में देखा गया है.

फिल्म की लंबी चौड़ी कास्ट 

अगर फिल्म की कास्ट की बात करें तो अक्षय कुमार के अलावा रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, जैकलिन फर्नांडीज, चित्रांगदा सिंह, चंकी पांडे जैसे तमाम एक्टर्स नजर आए हैं. हर एक एक्टर की अपनी एक अलग फैंस फॉलोइंग है. लेकिन इतने सारी स्टार कास्ट होने के बावजूद भी फिल्म कमाल नहीं कर पा रही है, जिसकी उम्मीद जताई जा रही थी.

यह भी पढ़ें : क्या संदीप रेड्डी की फिल्म से दीपिका के बाद अब अल्लू अर्जुन भी हुए बाहर ?

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com