विज्ञापन

'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' के अगले गाने को लेकर सुपरस्टार ने दे दिया है बड़ा हिंट?

Salman Khan Films: सोशल मीडिया पर यह वीडियो शेयर करते हुए सलमान खान ने कैप्शन में लिखा कि मेरा जी नहीं भरा. प्रोडक्शन के करीबी एक सोर्स ने खुलासा किया है कि मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का आने वाला गाना फिल्म की कहानी पर ज्यादा फोकस करता है.

'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' के अगले गाने को लेकर सुपरस्टार ने दे दिया है बड़ा हिंट?
bollywood news

Salman Khan Films: सलमान खान (Salman Khan) की आने वाली फिल्म मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस (Maatrubhumi: May War Rest in Peace) के अगले गाने को लेकर इंतज़ार और भी बढ़ता जा रहा है, खासकर तब से जब सुपरस्टार ने खुद एक वीडियो साझा किया है जिसमें वह एक गाने की धुन गुनगुनाते नजर आ रहे हैं. यह वीडियो इस मच-अवेटेड फिल्म के अगले ट्रैक की तरफ इशारा करता है.

सलमान खान ने कैप्शन में लिखा

सोशल मीडिया पर यह वीडियो शेयर करते हुए सलमान खान ने कैप्शन में लिखा कि मेरा जी नहीं भरा. प्रोडक्शन के करीबी एक सोर्स ने खुलासा किया है कि मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का आने वाला गाना फिल्म की कहानी पर ज्यादा फोकस करता है. इस गाने में सलमान खान या चित्रांगदा सिंह नजर नहीं आएंगे, बल्कि यह फिल्म के दो नए चेहरों को पेश करेगा जो कहानी में अहम भूमिका निभा रहे हैं. इसके पीछे का आइडिया हमेशा से फिल्म की दुनिया को और बड़ा करना और दर्शकों को इसके किरदारों और उनके इमोशनल सफर की गहरी झलक दिखाना रहा है. दिलचस्प बात यह है कि सलमान खान इस खास गाने में नजर नहीं आएंगे. यह फैसला पूरी तरह से स्क्रिप्ट की डिमांड पर लिया गया है. सोर्स ने आगे बताया कि स्क्रीनप्ले के प्रति ईमानदार रहने के लिए यह सोच-समझकर लिया गया फैसला है. फिल्म का हर गाना एक मकसद पूरा करता है, और यह गाना खास तौर पर नए किरदारों और उनके सफर को स्थापित करने में मदद करता है.

 सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले

'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का प्रोडक्शन सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले सलमा खान द्वारा किया गया है और अपूर्व लाखिया इसके डायरेक्टर हैं. यह फिल्म बहादुरी, बलिदान और जुझारूपन का एक बेबाक चित्रण पेश करने का वादा करती है. फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी एक अहम भूमिका में नजर आएंगी.

यह भी पढ़ें : प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा 'रामायणम्' को मिल रही शानदार प्रतिक्रिया पर साझा किया भावुक संदेश

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close