विज्ञापन
This Article is From Nov 12, 2025

गोविंदा की अचानक बिगड़ी तबीयत, ऐसा हुआ क्या, जानें

Govinda Latest: गोविंदा के मैनेजर ने बताया है कि एक्टर को सर में तेज दर्द और चक्कर आने की शिकायत थी. जब डॉक्टर ने उन्हें न्यूरोलॉजिस्ट को दिखाने की सलाह दी तो फिर टेस्ट करवाए गए उनकी रिपोर्ट का इंतजार है.

गोविंदा की अचानक बिगड़ी तबीयत, ऐसा हुआ क्या, जानें
govinda

Govinda Latest: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा (Govinda) को बीते दिन तबीयत बिगड़ने के कारण जुहू के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस बात की जानकारी उनके दोस्त और लीगल एडवाइजर ने दी है. एक रिपोर्ट के अनुसार पता चला है कि गोविंदा घर पर अचानक बेहोश हो गए थे. हालत गंभीर देखते हुए उन्हें फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया. अब वह डॉक्टर की निगरानी में हैं. उनकी सेहत पर पूरी नजर रखी जा रही है.

धर्मेंद्र को हॉस्पिटल देखने पहुंचे

गोविंदा के मैनेजर ने बताया है कि एक्टर को सर में तेज दर्द और चक्कर आने की शिकायत थी. जब डॉक्टर ने उन्हें न्यूरोलॉजिस्ट को दिखाने की सलाह दी तो फिर टेस्ट करवाए गए उनकी रिपोर्ट का इंतजार है. इससे पहले गोविंदा को मंगलवार को धर्मेंद्र की तबीयत का हाल-चाल जानने के लिए ब्रिज कैंडी अस्पताल देखा गया था. ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब गोविंदा अपने स्वास्थ्य को लेकर अस्पताल में भर्ती हुए हैं. पिछले साल भी 1 अक्टूबर 2024 को सुबह करीब 4:45 बजे के आसपास गोविंदा एक हादसे में जख्मी हो गए थे. यह तब हुआ जब उनकी रिवाल्वर गलती से चल गई और उनके पैर में जाकर लगी. बता दें, गोविंदा कोलकाता जाने की तैयारी में थे.

तुरंत अस्पताल ले जाया गया

यह हादसा होने के बाद एक्टर को तुरंत अस्पताल ले जाया गया. 3 दिन इलाज के बाद उनको डिस्चार्ज कर दिया गया था. उस वक्त उनकी पत्नी सुनीता आहूजा और बेटी भी उनके साथ थे. फिलहाल गोविंदा की स्थिति अभी ठीक बताई जा रही है. यह खबर आने के बाद उनके फैंस काफी चिंता में हैं. जहां सोशल मीडिया पर उनकी अच्छे स्वास्थ्य को लेकर दुआएं मांगी जा रही हैं. यह भी उम्मीद जताई जा रही है कि एक्टर को जल्द ही हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा और एक्टर पहले की तरह सबको हसाएंगे.

ये भी पढ़ें: इंडियन आइडल पर जसपिंदर नरूला हुईं भावुक, जानें हुआ क्या?

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com