विज्ञापन
This Article is From Sep 02, 2023

इस दिन रिलीज होगी 'फुकरे 3', फैंस का बढ़ेगा एक्साइटमेंट

मेकर्स अगले हफ्ते इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च करने की योजना बना रहे हैं जो जवान के साथ सिनेमाघरों में दिखाया जाएगा.

इस दिन रिलीज होगी 'फुकरे 3', फैंस का बढ़ेगा एक्साइटमेंट
फुकरे 3 इस दिन होगी रिलीज

पॉपुलर फ्रेंचाइजी की बहुप्रतीक्षित किस्त फुकरे 3, इस साल 28 सितंबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. प्रतिभाशाली मृगदीप सिंह लांबा द्वारा निर्देशित, विपुल विग द्वारा लिखित और रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर द्वारा निर्मित, फुकरे 3 में पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, मनजोत सिंह, पंकज त्रिपाठी और ऋचा चड्ढा जैसी उल्लेखनीय प्रतिभा वाले शानदार कलाकार हैं. इस बेहतरीन स्टार्स और उनके आइकोनिक किरदारों की केमिस्ट्री और कॉमेडी टाइमिंग दर्शकों को एक बार फिर से लॉफ्टर राइड पर ले जाने का वादा करती है. 

मेकर्स अगले हफ्ते इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च करने की योजना बना रहे हैं जो जवान के साथ सिनेमाघरों में दिखाया जाएगा. फुकरे 3 ने इस साल जून में फ्रेंचाइजी के 10 शानदार साल भी मनाए. एक्सेल एंटरटेनमेंट के अपकमिंग फिल्मों की स्लेट बहुत ही शानदार है जो कई तरह की रेंज को पूरा करने वाली विविध प्रकार की फिल्मों का वादा करती है. इसमें दिल छू लेने वाले फिल्मों से  लेकर हाई-ऑक्टेन एक्शन तक सब शामिल है.

k11aualo

तो मजेदार एंटरटेनमेंट के लिए तैयार हो जाइए और 28 सितंबर को अपने कैलेंडर पर चिह्नित कर लीजिए क्योंकि फुकरे 3 एंटरटेनमेंट की एक नई डोज लाने का वादा करती है जो आपको हंसा-हंसा कर लोट-पोट कर देगा! 

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com