Bollywood News: पोलो नेक टी-शर्ट्स आज के समय में मेंस फैशन का सबसे स्टाइलिश और वर्सेटाइल ट्रेंड बन चुके हैं. चाहे कैज़ुअल आउटिंग हो, एयरपोर्ट लुक हो या फिर किसी ब्रंच डेट का प्लान, पोलो टी-शर्ट्स हर मौके पर स्मार्ट और क्लासी वाइब्स देती हैं. बॉलीवुड के कई सितारे इन दिनों इस ट्रेंड को अपने अंदाज में कैरी करते नजर आ रहे हैं और फैशन लवर्स के लिए बड़े स्टाइल गोल्स सेट कर रहे हैं.
व्हाइट ट्राउजर्स के साथ
शाहिद कपूर ने डीप ग्रीन पोलो-नेक टी-शर्ट को व्हाइट ट्राउजर्स के साथ स्टाइल कर लुक दिया. उनका यह आउटफिट मिनिमल होने के बावजूद बेहद एलिगेंट और ट्रेंडी नजर आया. शाहिद का यह लुक उन लोगों के लिए परफेक्ट इंस्पिरेशन है जो कम एफर्ट में स्टाइलिश दिखना चाहते हैं. वहीं रोहित सराफ ने ब्लू पोलो-नेक टी-शर्ट विद व्हाइट कॉलर पहनकर कूल और यंग फैशन वाइब्स दीं. उनका यह लुक समर और मानसून दोनों सीजन के लिए परफेक्ट माना जा सकता है. ब्लू या ब्लैक डेनिम और व्हाइट स्नीकर्स के साथ इस तरह की पोलो टी-शर्ट आसानी से स्टाइल की जा सकती है. वेदांग रैना ने पेस्टल फैशन ट्रेंड को अपनाते हुए लाइट ब्लू कॉलर्ड स्वेटशर्ट विद पेस्टल येलो स्ट्राइप्स पहनी. उन्होंने इसे वाइड-लेग्ड बेज ट्राउजर्स और व्हाइट शूज के साथ पेयर किया, जो उनके लुक को बेहद फ्रेश और स्टाइलिश बना रहा था. उनका यह आउटफिट उन लोगों के लिए बेस्ट है जो सॉफ्ट और एस्थेटिक फैशन पसंद करते हैं.
पोलो नेक फैशन टिप्स
अभय वर्मा ने बेज पोलो टी-शर्ट के साथ ऑफ-व्हाइट कार्गोज और मैचिंग शूज पहनकर कूल कैज़ुअल फैशन गोल्स दिए. वहीं अविनाश तिवारी ने टील ग्रीन शेड की स्ट्राइप्ड रिब्ड पोलो-नेक टी-शर्ट पहनकर सीजन के ट्रेंडिंग कलर्स को अपनाया. अगर आप भी अपने वॉर्डरोब को स्टाइलिश, क्लासी और ब्रीजी बनाना चाहते हैं, तो इन बॉलीवुड स्टार्स के पोलो नेक फैशन टिप्स जरूर ट्राय करें.
ये भी पढ़ें: बर्थडे स्पेशल: स्टारडम से परे जानें कैसे समाज की मदद कर रहे विजय देवरकोंडा