विज्ञापन
This Article is From Feb 10, 2026

आदित्य रावल से लेकर विशाल जेठवा तक, वो अभिनेता जिन्होंने परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीता

Bollywood News: हाल ही में रिलीज हुई साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर दलदल में आदित्य रावल ने एक ड्रग एडिक्ट साजिद का किरदार निभाया है, जो तबाही और लत के बीच जूझ रहा है.

आदित्य रावल से लेकर विशाल जेठवा तक, वो अभिनेता जिन्होंने परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीता
bollywood news

Bollywood News: कुछ अभिनेता सिर्फ किरदार निभाते हैं और कुछ ऐसे होते हैं जो अपने किरदार में पूरी तरह डूब जाते हैं. आज की नई पीढ़ी के बॉलीवुड कलाकार इसी रास्ते पर चलते नजर आ रहे हैं ऐसी परफॉर्मेंस दे रहे हैं जो दर्शकों और समीक्षकों, दोनों का ध्यान खींच रही है. आइए नजर डालते हैं उन अभिनेताओं पर जिन्होंने अपने प्रभावशाली अभिनय से खास पहचान बनाई.

आदित्य रावल

हाल ही में रिलीज हुई साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर दलदल में आदित्य रावल ने एक ड्रग एडिक्ट साजिद का किरदार निभाया है, जो तबाही और लत के बीच जूझ रहा है. आदित्य ने इस किरदार को सिर्फ निभाया नहीं, बल्कि उसे पर्दे पर पूरी तरह जी लिया. उनकी यह परफॉर्मेंस उनके टैलेंट और रेंज को बखूबी दिखाती है, जिसे दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों से खूब सराहना मिली.

विशाल जेठवा

'मर्दानी 2' में एक खौफनाक विलेन के रूप में विशाल जेठवा ने रोंगटे खड़े कर देने वाला अभिनय किया. उनकी ठंडी निगाहें और डर पैदा करने वाले एक्सप्रेशन्स ने दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी. विशाल ने इस रोल को इतनी सहजता से निभाया कि ऐसा लगा मानो यह किरदार खास तौर पर उन्हीं के लिए लिखा गया हो.

अविनाश तिवारी

'लैला मजनू' में अविनाश तिवारी का अभिनय इतना प्रभावशाली रहा कि आज भी उन्हें क़ैस भट्ट के नाम से याद किया जाता है. प्यार की मासूमियत से लेकर जुनून और पागलपन तक के सफर को उन्होंने जिस गहराई से दिखाया, उसने इस फिल्म को कल्ट का दर्जा दिला दिया.

सिद्धांत चतुर्वेदी

गली बॉय से डेब्यू करने वाले सिद्धांत चतुर्वेदी ने एमसी शेर के किरदार से सबका ध्यान खींचा. रिलीज के 7 साल बाद भी उनके इस किरदार की याद लोगों के जेहन में ताजा है. यह उनकी परफॉर्मेंस की ताकत और प्रभाव को साफ दर्शाता है.

आदर्श गौरव

सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव में आदर्श गौरव ने एक उभरते फिल्ममेकर की जमीन से जुड़ी कहानी को इतने सच्चे अंदाज में पेश किया कि रील और रियल के बीच की लकीरें धुंधली हो गईं. पहले से ही अपने सशक्त अभिनय के लिए पहचाने जाने वाले आदर्श ने इस फिल्म के साथ खुद को एक और ज्यादा मजबूत और डायनामिक कलाकार के रूप में साबित किया.

यह भी पढ़ें : मधु मंटेना की मैड मैन फिल्म्स और कलेक्टिव स्टूडियोज ने दो फीचर फिल्मों के लिए की साझेदारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com