विज्ञापन

अदिति राव हैदरी से लेकर भूमि पेडनेकर तक, जब एक्ट्रेसेस ने डेनिम को बनाया अपना स्टाइल

Bollywood News: अदिति राव हैदरी का स्टाइल हमेशा एलिगेंट और आसान होता है. इस लुक में उन्होंने स्ट्रेट डेनिम डंगरी को एक टेक्सचर्ड और पैटर्न वाले व्हाइट शर्ट के साथ पेयर किया है, जो उनके आउटफिट को एक खास कैरेक्टर देता है. लूज वेव्स हेयर और मिनिमल ज्वेलरी के साथ उन्होंने लुक को कम्प्लीट किया.

अदिति राव हैदरी से लेकर भूमि पेडनेकर तक, जब एक्ट्रेसेस ने डेनिम को बनाया अपना स्टाइल
bollywood news

Bollywood News: डेनिम कभी आउट ऑफ स्टाइल नहीं होता, चाहे डंगरी हो, अनोखे एंकल-लेंथ आउटफिट्स या फिर सॉलिड पैंट सूट, बॉलीवुड एक्ट्रेसस ने हमेशा डेनिम को नए अंदाज में पेश किया है. अगर आप भी अपने वॉर्डरोब को अपग्रेड करना चाहती हैं, तो इन लुक्स से इंस्पिरेशन जरूर लें.

अदिति राव हैदरी

अदिति राव हैदरी का स्टाइल हमेशा एलिगेंट और आसान होता है. इस लुक में उन्होंने स्ट्रेट डेनिम डंगरी को एक टेक्सचर्ड और पैटर्न वाले व्हाइट शर्ट के साथ पेयर किया है, जो उनके आउटफिट को एक खास कैरेक्टर देता है. लूज वेव्स हेयर और मिनिमल ज्वेलरी के साथ उन्होंने लुक को कम्प्लीट किया.

तमन्ना भाटिया

तमन्ना भाटिया ने अपने स्कल्प्टेड डेनिम आउटफिट से एक स्ट्रॉन्ग और क्लासी वाइब दी है. हाई नेक और शोल्डर डिटेलिंग उनके लुक को और पावरफुल बनाते हैं. वेट हेयर लुक, मिनिमल एक्सेसरीज और चीता-प्रिंट हील्स के साथ उनका स्टाइल बिल्कुल स्टैंडआउट है.

भूमि पेडनेकर

भूमि पेडनेकर का यह डेनिम लुक पूरी तरह बॉस लेडी वाइब्स देता है. हाई-राइज स्ट्रेट पैंट्स के साथ क्रॉप्ड डेनिम शर्ट, और उसके साथ स्टेटमेंट ज्वेलरी, यह लुक कॉन्फिडेंस और स्टाइल का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है.

जान्हवी कपूर

जान्हवी कपूर का लुक फ्रेश और प्लेफुल है. लाइट ब्लू डंगरी को उन्होंने एक वाइब्रेंट स्ट्राइप्ड टैंक टॉप के साथ पेयर किया है. नेचुरल हेयर और सिंपल ज्वेलरी के साथ उनका यह लुक यंग और एनर्जेटिक फील देता है.

रकुल प्रीत सिंह

रकुल प्रीत सिंह ने डेनिम को एक नया ट्विस्ट देते हुए पर्पल डेनिम-ऑन-डेनिम लुक कैरी किया है. उनका यह बोल्ड और हटके स्टाइल मिनिमल एक्सेसरीज और पॉइंटेड हील्स के साथ बेहद ग्लैमरस लग रहा है. इनमें से कौन सा डेनिम लुक आप अपने वॉर्डरोब में शामिल करना चाहेंगी?

ये भी पढ़ें: 'द रिवोल्यूशनरीज' से लेकर 'फर्जी सीजन 2' तक, आने वाले OTT शोज जिनका हमें बेसब्री से इंतजार

ये भी पढ़ें: सलमान खान की कामयाबी को लेकर पिता सलीम खान ने पहले ही की थी भविष्यवाणी

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close