विज्ञापन

Exclusive Interview: भोपाल में होली मनाएंगे अंशुमान पुष्कर, घर की होली को किया याद

Anshumaan Pushkar With NDTV: एक्टर ने कहा कि होली का पर्व इसलिए कहा जाता हैं, जिससे आप अपने परिवार को कुछ समय दें. शुरू से ही ये रीति बनी हुई है. लेकिन कुछ काम ऐसे होते हैं, आप चाहते हुए भी अपने परिवार के साथ नहीं मना सकते.

Exclusive Interview: भोपाल में होली मनाएंगे अंशुमान पुष्कर, घर की होली को किया याद
bollywood news

Anshumaan Pushkar With NDTV: इन दिनों होली की धूम लोगों में दिखाई दे रही है. होली के त्यौहार का लोग काफी बेसब्री से इंतजार करते हैं. बता दें, आम लोगों के अलावा बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी होली को बड़े उत्साह के साथ मनाते हैं. दूसरी तरफ ओटीटी (OTT) से अपनी पहचान बनाने वाले एक्टर अंशुमान पुष्कर (Anshumaan Pushkar) इन दिनों भोपाल में एक सीरीज की शूटिंग कर रहे हैं और एक्टर भी अपनी होली भोपाल में ही मनाएंगे. हाल ही में उन्होंने NDTV से बात की और काफी चीजों के बारे में विस्तार में बताया.

परिवार के साथ होली

एक्टर ने कहा कि होली का पर्व इसलिए कहा जाता हैं, जिससे आप अपने परिवार को कुछ समय दें. शुरू से ही ये रीति बनी हुई है. लेकिन कुछ काम ऐसे होते हैं, आप चाहते हुए भी अपने परिवार के साथ नहीं मना सकते. वैसे परिवार तो कहीं भी बनाया जा सकता है. भोपाल में जितने भी लोग मेरे साथ में हैं, एक दिन उनके साथ होली मनाऊंगा. बिहार की होली को याद करते हुए एक्टर ने कहा कि मैं बहुत बड़े परिवार से आता हूं, मेरे परिवार में 20-22 सदस्य हैं. मेरे पापा 4 भाई थे. सब साथ में ही रहते थे बाकी मेरे भाई-बहन हैं. इसके अलावा गांव में आसपास के लोगों को हम चाचा-ताऊ कहते हैं. मुझे बचपन में अपने गांव में बहुत प्यार मिला है. मैंने बचपन में गांव में बहुत क्रिकेट खेला है. हम होली की शुरुआत क्रिकेट से करते थे, उसके बाद हमारा उत्साह शुरू होता था.

भोपाल में मनाएंगे होली

एक्टर ने कहा कि इन दिनों शूट चल रहा है. हमारे साथ में जितने भी लोग हैं, वो सब अपने परिवार से दूर हैं. यह सब त्यौहार अपने आसपास प्रेम बढ़ाने के लिए होते हैं और होली तो इसलिए जाना जाता है. आप हर किसी को बिना भेदभाव के रंग लगाते हो. इस तरह हम जहां रुकेंगे, वहां हम होली के रंग लगाएंगे. सब लोग भागते हुए नजर आएंगे. एक्टर ने अपने आने वाले प्रोजेक्ट के बारे में बताया कि भोपाल में जो सीरीज की शूटिंग कर रहा हूं. वह बहुत अच्छा किरदार है, मैंने ऐसा किरदार अभी तक नहीं किया है. बिहार में एक ठाकुर रहे हैं, जिनके बारे में किसी को नहीं पता, वैसा ही मैं किरदार निभा रहा हूं. एक बहुत सुंदर सी कहानी है. मेरी जो शुरुआत हुई है वह ओटीटी प्लेटफॉर्म से हुई है. इसलिए उसके लिए एक अलग की सम्मान है.

यह भी पढ़ें : अक्षय कुमार ने ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून' पर प्रतियोगी के परफ्यूम्स के जुनून को मजेदार पल में बदल दिया

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close