विज्ञापन
This Article is From Jul 21, 2023

ड्रीम गर्ल 2 के नए वीडियो में नजर आई रॉकी और पूजा की मस्ती भरी नोक-झोंक

ड्रीम गर्ल 2 एकता आर कपूर और शोभा कपूर द्वारा निर्मित और प्रतिभाशाली राज शांडिल्य द्वारा निर्देशित हैं. ये फिल्म 25 अगस्त 2023 को रिलीज होगी.

ड्रीम गर्ल 2 के नए वीडियो में नजर आई रॉकी और पूजा की मस्ती भरी नोक-झोंक
ड्रीम गर्ल 2 का नया वीडियो हुआ रिलीज

उत्साह और प्रत्याशा के बीच, ड्रीम गर्ल 2 की दुनिया में जाने के लिए तैयार हो जाइए क्योंकि फिल्म का एक नया वीडियो सामने आया है जो आपको हंसा-हंसा कर लोटपोट कर देगा. इस वीडियो में पूजा और रॉकी के बीच हुई एपिक बातचीत आपको यकीनन मजेदार लगेगी क्योंकि बाकियों की तरह रॉकिंग रॉकी भी पूजा से मिलने के लिए काफी बेताब है. इस नई वीडियो में पूजा एक दिलचस्प फोन कॉल के दौरान रॉकी के साथ एक रोमांचक बातचीत करती दिख रही है. अब क्योंकि पूजा के दीवानों की लिस्ट में रॉकी की एंट्री हुई है तो जाहिर है दोनों के बीच एक अलग लेवल का क्रेज होगा. इसकी शुरुआत पूजा की मदमस्त अदाओं के साथ होती है, जो एक बार फिर सभी को अपनी झलक से बेकरार करती है. तभी अचानक, उसका फ़ोन बजता है, और वह अपने खास अंदाज के साथ उसका जवाब देती दिखती है.

पूजा के आकर्षक मिस्ट्री और रॉकी के उत्साह के साथ, ड्रीम गर्ल 2 हमें प्यार, हंसी और अप्रत्याशित सरप्राइजेज की यात्रा पर ले जाती है. वीडियो में पूजा का खुद को "त्योहार" बताना भी लोगों की क्यूरियोसिटी को और बढ़ाता है. साथ ही पूजा का "पहला लुक" जल्द ही आने का वादा करते हुए हमारी प्रत्याशा को डबल करता है. पूजा और रॉकी के बीच का मजेदार इंटरैक्शन सबी को हंसाता है. पूजा की हंसी और रॉकी का आकर्षक व्यक्तित्व एक अलग ही माहौल बनाता है जो एक एंटरटेनिंग राइड का वादा करता है.

ड्रीम गर्ल 2 एकता आर कपूर और शोभा कपूर द्वारा निर्मित और प्रतिभाशाली राज शांडिल्य द्वारा निर्देशित हैं. ये फिल्म 25 अगस्त 2023 को रिलीज होगी. तो अब इंतजार किस बात का है अपने कैलेंडर में इस डेट को मार्क कीजिए और प्यार, हंसी और सरप्राइजेज से भरी एक रोलरकोस्टर राइड पर जाने के लिए रहिए सुपर रेडी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com