विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Jul 10, 2023

कई बार टूटा दिल, कास्टिंग काउच ने भी डराया, लेकिन हर मुश्किल से जीतीं दिव्यांका त्रिपाठी

दिव्यांका त्रिपाठी टीवी इंडस्ट्री की एक जानी मानी एक्ट्रेस हैं और उनकी खूबसूरती और एक्टिंग दोनों ने ही दर्शकों के दिलों पर खास छाप छोड़ी है. 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' और 'ये हैं मोहब्बतें' के जरिए घर घर की दुलारी बनी दिव्यांका त्रिपाठी ने टीवी इंडस्ट्री में काफी सफलता पाई है.

Read Time: 5 min
कई बार टूटा दिल, कास्टिंग काउच ने भी डराया, लेकिन हर मुश्किल से जीतीं दिव्यांका त्रिपाठी
दिव्यांका त्रिपाठी की बायोग्राफी
नई दिल्ली:

दिव्यांका त्रिपाठी टीवी इंडस्ट्री की एक जानी मानी एक्ट्रेस हैं और उनकी खूबसूरती और एक्टिंग दोनों ने ही दर्शकों के दिलों पर खास छाप छोड़ी है. 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' और 'ये हैं मोहब्बतें' के जरिए घर घर की दुलारी बनी दिव्यांका त्रिपाठी ने टीवी इंडस्ट्री में काफी सफलता पाई है. लेकिन जैसे हर सफलता के पीछे संघर्ष छिपा होता है, दिव्यांका ने भी अपने करियर में काफी उतार चढ़ाव देखे. कास्टिंग काउच गलत प्रपोजल से लेकर लव लाइफ तक दिव्यांका ने कई परेशानियों का सामना किया लेकिन इन सबसे उबरकर  बड़ी हिम्मत के साथ वो शोबिज की दुनिया में अपनी खास पहचान बनाने में कामयाब रहीं. 

बचपन से ही काफी टैलेंटेड थीं दिव्यांका त्रिपाठी 
दिव्यांका त्रिपाठी का जन्म 14 दिसंबर 1984 को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हुआ.इनके  पिता नरेंद्र त्रिपाठी एक फार्मासिस्ट है. उनका भाई पायलट है और मां हाउसवाइफ. दो बहनों में दिव्यांका छोटी हैं. उनके परिवार का बॉलीवुड या टीवी इंडस्ट्री से कोई वास्ता नहीं था लेकिन बचपन से ही दिव्यांका के मन में एक्टिंग का शौक जन्म ले चुका था. दिव्यांका की प्रारंभिक पढ़ाई भोपाल के ही नूतन कॉलेज से हुई. इसके बाद उन्होंने उत्तराकाशी के नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग से माउंटेनियरिंग का कोर्स किया. इसके अलावा दिव्यांका राइफल अकादमी से राइफल शूटिंग का कोर्स भी कर चुकी हैं. उनके करियर की शुरुआत आकाशवाणी में बतौर एंकर के तौर पर हुई. दिव्यांका ने बेस्ट सिनेस्टार की खोज में पार्टिसिपेट किया था और उनको भोपाल जोन से विजेता घोषित किया गया था. इसके अलावा दिव्यांका 'मिस भोपाल' का टाइटल भी जीत चुकी हैं.

ऐसे बनी हर घर की लाडली बनीं दिव्यांका 
दिव्यांका को पहला ब्रेक 'बनूं में तेरी दुल्हन' से मिला और इस सीरियल के जरिए दिव्यांका घर घर में जानी जाने लगीं. इसके अलावा ये हैं मोहब्बतें के जरिए भी उनको काफी पहचान मिली. साल 2017 में डांस रियलिटी शो नच बलिए में भी दिव्यांका विनर रहीं तो खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 में भी दिव्यांका ने शिरकत की और वो रनर अप रहीं.  

कास्टिंग काउच का भी करना पड़ा सामना 
 मध्य प्रदेश के शहर भोपाल में जन्मीं दिव्यांका त्रिपाठी एक्टिंग की दुनिया में जाना तो चाहती थीं लेकिन यहां मौके कम थे. फिर भी दिव्यांका ne हिम्मत नहीं हारी और मुंबई जा पहुंची. दिव्यांका ने एक इंटरव्यू में बताया था कि पहले ब्रेक के लिए उन्हें कास्टिंग काउच का भी सामना करना पड़ा था. जब उन्होंने मना किया तो करियर शुरू होने से पहले ही बर्बाद करने की धमकियां मिलने लगीं. एक ऐसा वक्त भी आया जब मुंबई में रहकर दिव्यांका की ईएमआई और बाकी खर्चे नहीं निकाल पा रहे थे लेकिन कहते हैं ना काबिलियत किसी की मोहताज नहीं होती. दिव्यांका के जुनून और जज्बे का नतीजा ही है कि आज वो टेलीविजन इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं.

लव लाइफ में धोखा मिलने से टूट गईं थी दिव्यांका 
हालांकि अपनी लव लाइफ को लेकर भी दिव्यांका काफी बुरे एक्सपीरियंस के दौर से गुजर चुकी हैं.कई बार प्यार में पड़ी और असफल रहीं.कई बार प्यार में धोखा खाने के बाद आखिरकार दिव्यांका को विवेक दहिया के रूप में सच्चा प्यार मिला. विवेक दहिया ने उनको बर्थडे पर प्रपोज किया और साल 2016 में विवेक और दिव्यांका की शादी हो गई. आज वो एक हैप्पी कपल के रूप में जाने जाते हैं. 

अपकमिंग प्रोजेक्ट्स 
दीपिका के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वो जल्द ही दि मैजिक ऑफ शिरी में दिखाई देने वाली हैं. हाल ही में इस वेब सीरीज का ट्रेलर लॉन्च किया गया था. इस सीरीज में दिव्यांका एक जादूगरनी के रूप में दिखेंगी और सीरीज 13 जुलाई को स्ट्रीम किए जाने की बात हो रही है. इसके अलावा दिव्यांका जल्द ही रोहित शेट्टी के रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी में भी दिखाई देंगी.

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
NDTV Madhya Pradesh Chhattisgarh
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Close