Deepika Padukone Latest: भारत की बढ़ती उपस्थिति अब केवल अटकलों तक सीमित नहीं रही, यह स्पष्ट, रणनीतिक और प्रतिनिधित्व से प्रेरित है. वर्षों पहले दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के एक वैश्विक लग्जरी ब्रांड एंबेसडर बनने से जो शुरुआत हुई थी, वह आज भारत को एक बाजार ही नहीं, बल्कि एक प्रेरणा और सांस्कृतिक शक्ति के रूप में व्यापक मान्यता दिला चुकी है. अब वैश्विक ब्रांड केवल भारत में उत्पाद बेच नहीं रहे, बल्कि भारत से सीख रहे हैं, उसके साथ सहयोग कर रहे हैं और भारतीय चेहरों को अपनी वैश्विक कहानी के केंद्र में रख रहे हैं.
लग्जरी ब्रांड का चेहरा
वर्ष 2017 में लगभग नौ साल पहले, लुई विटॉन ने दीपिका पादुकोण के साथ एक वैश्विक अभियान किया. वह किसी वैश्विक लग्जरी ब्रांड का चेहरा बनने वाली पहली भारतीय बनीं. इसने इन ब्रांड्स के लिए नए दरवाजे और नए बाजार खोले. जब दीपिका पादुकोण को लुई विटॉन और कार्टियर की वैश्विक ब्रांड एंबेसडर के रूप में घोषित किया गया, तो यह एक निर्णायक क्षण था. उस समय वैश्विक लग्जरी अभियानों में भारतीय प्रतिनिधित्व दुर्लभ और अक्सर हाशिये पर होता था. पादुकोण की नियुक्ति प्रतीकात्मक नहीं थी, यह उनकी अंतरराष्ट्रीय अपील, सादे लेकिन प्रभावशाली शालीनता और सांस्कृतिक प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए आधुनिक लग्जरी का प्रतिनिधित्व करने की क्षमता पर आधारित थी. इसने वैश्विक लग्जरी चेहरे की पारंपरिक धारणाओं को चुनौती दी.
मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया
समय के साथ यह ठोस प्रभाव में बदली, लग्जरी हाउसेज ने भारत को केवल एक तेजी से बढ़ते उपभोक्ता बाजार के रूप में नहीं, बल्कि शिल्प, विरासत और रचनात्मक आवाजो से भरपूर प्रेरणा के स्रोत के रूप में देखना शुरू किया. प्राडा कोल्हापुरी से लेकर मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर आयोजित भव्य शो तक, भारत सचमुच खिल रहा है. प्रतिनिधित्व की बात करें तो आलिया भट्ट, रश्मिका मंदाना और अनन्या पांडे जैसी अभिनेत्रियों को वैश्विक ब्रांड्स ने अपना एंबेसडर बनाया है, वहीं सोनम कपूर भी कई अंतरराष्ट्रीय करारों के साथ वापसी कर चुकी हैं. ऐसा लगता है मानो यह ब्लूम सीजन पहले ही भांप लिया गया था और अब भारत केवल बाजार नहीं, बल्कि हर बड़े आयोजन का दिल बन चुका है. हालिया उदाहरण वह मौका है जब मार्गोट रॉबी ने 74 करोड़ रूपये का ताज महल नेकलेस पहना.
यह भी पढ़ें : सादिया खातिब ने 'द केरल स्टोरी 2' पर लगाया प्रोपेगेंडा फिल्म होने का आरोप