विज्ञापन
This Article is From Mar 17, 2025

बॉक्स ऑफिस पर जारी है 'छावा' का जलवा, अभी तक का कलेक्शन आया सामने

Chhaava Latest Collection: अगर फिल्म छावा के अभी तक के कलेक्शन की बात करें तो रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने 31वें दिन लगभग 8 करोड़ रूपये का कलेक्शन किया है.

बॉक्स ऑफिस पर जारी है 'छावा' का जलवा, अभी तक का कलेक्शन आया सामने
Chhaava Latest Collection

Chhaava Latest Collection: बॉलीवुड फिल्म छावा (Chhaava) को रिलीज हुए काफी हफ्ते हो गए हैं. लेकिन फिल्म का जादू अभी भी दर्शकों पर चल रहा है. बता दें, जब से इस फिल्म का फर्स्ट लुक दर्शकों के सामने आया था. विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के फैंस इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार काफी बेसब्री से कर रहे थे. जहां इस फिल्म को रिलीज हुए रविवार को पूरे 31 दिन हो गए हैं. चलिए हम आपको बताते हैं कि अभी तक इस फिल्म का कलेक्शन कैसा रहा.

अभी तक का कलेक्शन 

अगर फिल्म छावा के अभी तक के कलेक्शन की बात करें तो रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने 31वें दिन लगभग 8 करोड़ रूपये का कलेक्शन किया है. जहां फिल्म का टोटल कलेक्शन 562.65 करोड़ रूपये के आसपास का रहा. कयास तो ये भी लगाए जा रहे हैं कि आने वाले दिनों में यह फिल्म काफी शानदार कलेक्शन कर सकती है. जहां फिल्म में विक्की कौशल की एक्टिंग दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. इस फिल्म ने विक्की कौशल का फिल्मी करियर सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है.

कहानी

अगर फिल्म की कहानी की बात करें तो छावा में छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे महाराज संभाजी की कहानी को दिखाया गया है. कैसे छत्रपति शिवाजी के निधन के बाद उनके बेटे संभाजी मुगलों से भिड़ते हैं. जहां फिल्म में संभाजी और औरंगजेब के बीच तकरार देखने को मिली है. बता दें, फिल्म का क्लाइमैक्स दर्शकों को काफी भावुक कर रहा है. इस फिल्म का क्रेज सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में देखा जा रहा है. फिल्म में विक्की कौशल के अलावा रश्मिका मंदाना, आशुतोष राणा, अक्षय खन्ना जैसे एक्टर्स नजर आए हैं. फिल्म में अक्षय खन्ना ने औरंगजेब का किरदार निभाकर हर किसी को शॉक्ड कर दिया है.

ये भी पढ़ें : चाचा देब मुखर्जी के निधन से टूटीं काजोल, बोलीं- 'हर दिन खलेगी आपकी कमी'

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com