Maatrubhumi News: फिल्म मातृभूमि (Maatrubhumi) के चर्चित गीत ‘चांद देख लेना' का खास बिहाइंड-द-सीन्स (BTS) वीडियो रिलीज कर दिया गया है, जिसने दर्शकों के बीच एक नई उत्सुकता जगा दी है. इस वीडियो में गाने के निर्माण से जुड़े कई अनदेखे और दिलचस्प पलों को दिखाया गया है, जो फैंस को पर्दे के पीछे की मेहनत और रचनात्मकता से रूबरू कराता है. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को साझा करते हुए स्टूडियो ने लिखा कि उन सभी पलों की झलक, जिन्हें आपने स्क्रीन पर पसंद किया #ChandDekhLena का मेकिंग वीडियो अब उपलब्ध है. इस पोस्ट के साथ ही फैंस को गाने के हर छोटे-बड़े पहलू को करीब से देखने का मौका मिला है.
ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री
BTS वीडियो में शूटिंग के दौरान की कई खास झलकियां देखने को मिलती हैं. सीन की बारीक तैयारी, लाइटिंग सेटअप, कैमरा एंगल्स और कलाकारों के बीच तालमेल तक. खासतौर पर एक्टर्स की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री इस वीडियो में भी उतनी ही प्रभावशाली नजर आती है, जितनी गाने में दिखी थी. दोनों कलाकारों की सहज बॉन्डिंग और भावनात्मक अभिव्यक्ति ने इस गीत को और भी खास बना दिया है. वीडियो में मशहूर कोरियोग्राफर भी नजर आती हैं, जो कलाकारों को डांस स्टेप्स सिखाते हुए और हर मूव को परफेक्ट बनाने के लिए मार्गदर्शन देती दिखती हैं. उनकी कोरियोग्राफी में क्लासिक बॉलीवुड रोमांस की झलक साफ दिखाई देती है, जो गाने की खूबसूरती को और बढ़ाती है.
इमोशनल टच
इस गाने का संगीत हिमेश रेशमिया ने तैयार किया है, जो अपने मेलोडियस और इमोशनल टच के लिए जाने जाते हैं. फिल्म का निर्माण सलमा खान ने किया है और निर्देशन अपूर्वा लाखिया ने संभाला है. ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' एक ऐसी कहानी को पर्दे पर लाने का वादा करती है, जिसमें साहस, बलिदान और देशभक्ति की भावना को प्रमुखता से दिखाया जाएगा. इस फिल्म में चित्रांगदा सिंह की भूमिका भी काफी अहम बताई जा रही है, जिससे दर्शकों की उम्मीदें और बढ़ गई हैं.
यह भी पढ़ें : एकता कपूर ने बताया कैसे उन्होंने टीवी के आइकॉनिक किरदारों में जान डाली