विज्ञापन
This Article is From Sep 13, 2023

बॉलीवुड : पिता महेश भट्ट के साथ लिप लॉक को लेकर पूजा भट्ट ने बेबाक रखी अपनी बात

पूजा भट्ट ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि हर चीज के दो पहलू होते हैं, एक अच्छा और दूसरा बुरा. मैं इसे साधारण तौर पर देखती हूं. मेरे लिए ये एक मासूम सा पल था जिसे कैमरे में कैद किया गया.

बॉलीवुड : पिता महेश भट्ट के साथ लिप लॉक को लेकर पूजा भट्ट ने बेबाक रखी अपनी बात

बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा भट्ट की एक फोटो ऐसी है जिसको लेकर वे चर्चा में बनी रहती हैं. यह फोटो पूजा भट्ट और उनके पिता महेश भट्ट की है, जिसमें दोनों किस करते हुए नजर आ रहे है. हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में पूजा भट्ट ने इस मामले बेबाक होकर अपनी रखी है. पूजा भट्‌ट को हाल ही में बिग बॉस OTT सीजन 2 में देखा गया था.

पूजा भट्ट ने तोड़ी चुप्पी

1990 की जिस तस्वीर को लेकर लोग पूजा भट्ट और महेश भट्ट को ट्रोल कर रहे थे, उसको लेकर पूजा भट्ट ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि हर चीज के दो पहलू होते हैं, एक अच्छा और दूसरा बुरा. मैं इसे साधारण तौर पर देखती हूं. मेरे लिए ये एक मासूम सा पल था जिसे कैमरे में कैद किया गया. 

इंटरव्यू के दौरान पूजा ने कहा इस फोटो को लेकर जिसे जो मतलब निकालना वे अपने हिसाब से कुछ भी कहता रहे. मैं इसको लेकर डिफेंड करने नहीं बैठ जाऊंगी. मैं इस उम्र में भी अपने पिता के लिए छोटी सी बच्ची हूं. जो लोग पिता और पुत्री के रिश्ते को अलग नजरिए से देख सकते हैं वे कुछ भी कर सकते हैं.


पूजा भट्ट ने अपनी बात रखते हुए कहा कि मैं अपने पिता से बहुत प्यार करती हूं, हर लड़की अपने पिता से कहती है पापा मुझे किस करो, इसके बारे में इतना ही बोलना चाहूंगी कि मेरे लिए पापा वही इंसान रहेंगे जो वे हमेशा से थे. बता दें कि पूजा भट्‌ट अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े सवालों के जवाब सिद्धार्थ कन्नन को दिए गए एक इंटरव्यू में दिए हैं. 


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com