Bollywood News : 'एनिमल 2' की शूटिंग जल्द शुरू करेंगे रणबीर कपूर, फिल्म को लेकर कही ये बात

Animal 2 : हाल ही में रणबीर कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान एनिमल पार्ट 2 के बारे में काफी कुछ कहा. उन्होंने बातचीत में कहा कि,"एनिमल पार्क के संदीप के पास एक दो सीन रेडी हैं. जो उन्होंने मुझे बताए थे और वह बहुत एक्साइटिंग है .

विज्ञापन
Read Time: 11 mins
रणबीर कपूर युवाओं में काफी लोकप्रिय हैं

Animal 2 : रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म एनिमल (Animal) ब्लॉकबस्टर हिट रही. यह फिल्म सुर्खियों में जब से आयी तब से इस फिल्म का फर्स्ट लुक दर्शकों के सामने आया था. फिल्म में रणबीर कपूर एक अलग ही किरदार में नजर आए थे. जिसको उनके फैंस ने काफी पसंद किया. अभी एनिमल के सेकंड पार्ट को लेकर एक बड़ी खबर सामने आयी है.

यह भी पढ़ें : NDTV Interview With Akshay Oberoi : 'फाइटर' के प्रोड्यूसर ने मुझे एक साल बाद किया फोन, खुशी का नहीं रहा ठिकाना

Advertisement

'एनिमल पार्ट 2' को लेकर रणबीर ने कही ये बात

हाल ही में रणबीर कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान एनिमल पार्ट 2 के बारे में काफी कुछ कहा. उन्होंने बातचीत में कहा कि,"एनिमल पार्क के संदीप के पास एक दो सीन रेडी हैं. जो उन्होंने मुझे बताए थे और वह बहुत एक्साइटिंग है .पहले पार्ट की सक्सेस के बाद उन्हें और भी डीप और डार्क जाने का कॉन्फिडेंस आ गया है वह कुछ भी कर सकते हैं".

'एनिमल' में यह एक्टर्स आए थे नजर

फिल्म एनिमल में रणबीर कपूर के अलावा रश्मिका मंदाना, तृप्ति डीमरी और बॉबी देओल, अनिल कपूर जैसे एक्टर्स नजर आए थे. यह फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

णबीर कपूर का वर्कफ्रंट

फिल्म एनिमल की सफलता के बाद रणबीर कपूर अपनी आने वाली फिल्म रामायण (Ramayana) में जी-जान से जुट गए हैं. इस फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली हैं. इसके अलावा खबर यह भी सामने आयी है कि वह संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की आने वाली फिल्म लव एंड वॉर में भी नजर आने वाले हैं. जिसमें उनके साथ रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल भी अहम रोल में नजर आएंगे.

यह भी पढ़ें : Bollywood News : शिल्पा शेट्टी ने जीता चैंपियंस ऑफ चेंज 2023 का पुरस्कार, इस तरह जाहिर की खुशी

Advertisement

Topics mentioned in this article