विज्ञापन
This Article is From Sep 25, 2024

मालदीव से राघव और परिणीति की तस्वीरें वायरल, दोनों ने मनाई पहली सालगिरह

एक और तस्‍वीर में परिणीति एक स्टाइलिश नीली शर्ट और मैचिंग शॉर्ट्स में दिखाई दे रही हैं. वहीं, इसमें राघव को शॉर्ट्स और शर्ट में देखा जा सकता है. दोनों कैमरे के लिए शानदार पोज देते हुए नजर आ रहे है. 

मालदीव से राघव और परिणीति की तस्वीरें वायरल, दोनों ने मनाई पहली सालगिरह
मालदीव से राघव और परिणीति की तस्वीरें वायरल, दोनों ने मनाई पहली सालगिरह

 Parineeti Chopra Wedding Anniversary : अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और उनके पति व आम आदमी पार्टी (आप) के नेता राघव चड्ढा ने अपनी शादी की पहली सालगिरह मालदीव में मनाई. कपल ने मालदीव से कुछ खूबसूरत पल अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर शेयर किए. तस्‍वीरों में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा एक-दूसरे पर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं. उनके खूबसूरत रिश्ते के सार को कैमरे में कैद तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है. परिणीति ने इंस्टाग्राम पर मालदीव में राघव के साथ अपनी शादी की पहली सालगिरह के जश्न की दिल को छू लेने वाली कई तस्‍वीरें शेयर की. जोड़े को समुद्र के किनारे कुर्सियों पर आराम करते हुए और सनसेट निहारते हुए देखा जा सकता है, जिसमें सफेद रेत पर "हैप्पी एनिवर्सरी" लिखा हुआ है.

राघव ने भी तस्वीरें की शेयर

एक और तस्‍वीर में परिणीति एक स्टाइलिश नीली शर्ट और मैचिंग शॉर्ट्स में दिखाई दे रही हैं. वहीं, इसमें राघव को शॉर्ट्स और शर्ट में देखा जा सकता है. दोनों कैमरे के लिए शानदार पोज देते हुए नजर आ रहे है. एक वीडियो में जोड़े को समुद्र तट पर हाथ में हाथ डाले चलते हुए बातचीत करते हुए देख सकते हैं. वहीं राघव ने भी इस ट्रिप की कई तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है.

"कल सिर्फ हम दोनों थे.... "

पोस्ट के कैप्शन में परिणीति ने लिखा, "कल हमारा दिन शांत रहा, सिर्फ हम दोनों ही थे.. लेकिन हमने आप सभी प्यार भरे मैसेज को पढ़ा और हम इससे ज्‍यादा आभारी नहीं हो सकते. राघव! मुझे नहीं पता कि मैंने अपने पिछले जन्म और इस जन्म में ऐसा क्या किया कि मैं आपको पाने के लायक बन गई. मैंने एक सज्जन, नासमझ, संवेदनशील साथी और एक ईमानदार इंसान से शादी की है. हम पहले क्यों नहीं मिले? सालगिरह मुबारक राघव, हम दोनों एक हैं".

काश हम पहले मिल पाते - राघव

राघव ने भी सालगिरह की बधाई देते हुए एक प्यारी सी पोस्ट भी लिखी, जिसमें उन्होंने लिखा, "एक साल हो गया? ऐसा लगता है जैसे कल ही हमने एक-दूसरे से शादी की हो. काश हम पहले मिल पाते. तुमने हर दिन को इतना खास बना दिया है, चाहे घर पर बिताए शांत पल हों या दुनिया भर की बड़ी-बड़ी रोमांचक सफर, तुम हमेशा मेरी सबसे अच्छी दोस्त रही हो. इस साल को इतना यादगार बनाने के लिए तुम्हारा शुक्रिया. मैं यह देखने के लिए बेताब हूं कि भविष्य में हमारे लिए क्या होगा, "हैप्पी एनिवर्सरी" माय लव.''

ये भी पढ़ें- 

इंतजार हुआ खत्म ! Bigg Boss 18 इस दिन होगा शुरू, शो में नजर आएंगे ये सितारे

दोनों की शादी को हुआ 1 साल

बता दें कि परिणीति और राघव ने 24 सितंबर, 2023 को उदयपुर के एक निजी आलीशान होटल में शादी की थी. परिणीति ने पिछली बार 'अमर सिंह चमकीला' में अमरजोत कौर के रूप में काम किया था. इम्तियाज अली की तरफ से डायरेक्टेड इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ लीड रोल में हैं.

ये भी पढ़ें- 

Bollywood : आमिर खान के बेटे जुनैद खान ने नेपोटिज्म पर तोड़ी चुप्पी, कहा- "अगर मैं... "

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com