Bollywood News: Sidhu Moosewala की जिंदगी पर बनने जा रही फिल्म, हत्या से जुड़ी हर बात का होगा खुलासा

सिद्धू मूसेवाला की हत्या 22 मई 2022 को बीच सड़क पर कर दी गई थी. हत्यारों ने मूसेवाला के शरीर को गोलियों से छल्ली कर दिया था. इस घटना में लंबी कानूनी जांच पड़ताल भी चली, जिसमें कई लोगों की गिरफ्तारी भी हुई.

विज्ञापन
Read Time: 7 mins

Film On Sidhu Moose Wala : पंजाब के पॉपुलर सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन आज भी उनके गानों के जरिए फैंस उनको याद करते हैं. सिद्धू मूसेवाला की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस घटना ने पंजाब और पूरी फिल्म इंडस्ट्री में हंगामा कर दिया था. अब मूसेवाला को एक बार फिर से फैंस के बीच जिंदा करने की तैयारी हो रही है. बॉलीवुड में ऐसे कई कलाकार हैं, जिनकी जिंदगी पर फिल्म बनी है. अब सिद्धू मूसेवाला की कहानी पर भी फिल्म बनाने की तैयारी चल रही है.

यह भी पढ़ें : Aishwarya Rai: 50 साल की हुईं ऐश्वर्या राय, कैसे एक फिल्म से रातों-रात बन गई 'बॉलीवुड की क्वीन'

Advertisement

सिद्धू मूसेवाला पर बनने जा रही है फिल्म

रिपोर्ट के मुताबिक सिंगर सिद्धू मूसेवाला की जिंदगी पर निर्देशक और स्क्रिप्ट राइटर गुरु श्री राम राघवन (Guru Shriram Raghavan) फिल्म बनाने जा रहे हैं जिन्हें 'अंधाधुन', 'मोनिका ओ माई डार्लिंग' और 'स्कूप' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है. यह फिल्म 'हू किल्ड मूसेवाला?' (Who Killed Moosewala) पर आधारित होगी.

श्री राम राघवन को किताब पर फिल्म बनाने के राइट्स मिल गए हैं. इस फिल्म में सिद्धू मूसेवाला की हत्या और उनसे जुड़ी जांच पड़ताल को काफी बारीकी से दिखाया जाएगा. 'हू किल्ड मूसेवाला?' में सिद्धू मूसेवाला की दिन दहाड़े हुई हत्या की हर परत को दिखाया जाएगा.

जब सिद्धू मूसेवाला की हुई हत्या

सिद्धू मूसेवाला की हत्या 22 मई 2022 को बीच सड़क पर कर दी गई थी. हत्यारों ने मूसेवाला के शरीर को गोलियों से छल्ली कर दिया था. इस घटना में लंबी कानूनी जांच पड़ताल भी चली, जिसमें कई लोगों की गिरफ्तारी भी हुई. जानकारी के मुताबिक सिंगर की हत्या का मास्टरमाइंड लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ को बताया गया है.

यह भी पढ़ें : Big Boss में Nomination टास्क बना सिर दर्द, विक्की जैन पर क्यों भड़कीं ऐश्वर्या ?