Bollywood News : Chandu Champion का पोस्टर हुआ रिलीज, एक्शन करते हुए नजर आएंगे Kartik Aaryan

इन दिनों एक्शन का खुमार बॉलीवुड पर चढ़ा हुआ है. सनी देओल (Sunny Deol), शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और सलमान खान (Salman Khan) के बाद अब कार्तिक आर्यन भी एक्शन करते हुए नजर आने वाले हैं.

विज्ञापन
Read Time: 6 mins

यह भी पढ़ें :Jab we Met 2: Imtiaz Ali ने कहा-''जब तक स्ट्रॉन्ग स्टोरी नहीं मिलेगी, तब तक फिल्म नहीं बनाऊंगा''

कार्तिक ने पोस्ट किया शेयर

एक्टर कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म "चंदू चैंपियन" का पोस्टर शेयर किया है. कार्तिक आर्यन ने अपनी पोस्ट में लिखा है," 8 मिनट लंबा वॉर सीन का यह सिंगल शॉट मेरी एक्टिंग का सबसे चैलेंजिंग, शानदार और कठिन लेकिन सबसे यादगार शॉट साबित हुआ है. मुझे जिंदगी भर याद रखने लायक मेमोरी देने के लिए कबीर खान सर का धन्यवाद". कार्तिक आर्यन की इस पोस्ट को उनके फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं.

Advertisement

एक्शन करते हुए नजर आएंगे कार्तिक

इन दिनों एक्शन का खुमार बॉलीवुड पर चढ़ा हुआ है. सनी देओल (Sunny Deol), शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और सलमान खान (Salman Khan) के बाद अब कार्तिक आर्यन भी एक्शन करते हुए नजर आने वाले हैं. कार्तिक का फर्स्ट लुक रिलीज होने के बाद फैंस द्वारा उन्हें काफी सराहा जा रहा है.

इन फिल्मों में भी नजर आएंगे कार्तिक

कार्तिक आर्यन फिल्म चंदू चैंपियन के अलावा आशिकी 3 (Aashiqui 3) और कैप्टन इंडिया (Captain India) में नजर आने वाले हैं. इससे पहले कार्तिक आर्यन फिल्म सत्यप्रेम की कथा (Satyaprem ki katha) में नजर आए थे. फिल्म को दर्शकों का मिला-जुला रिस्पांस मिला था.

यह भी पढ़ें :Bollywood News : जब Asha Parekh को डायरेक्टर ने कर दिया था फिल्म से रिजेक्ट

Topics mentioned in this article