विज्ञापन
This Article is From Nov 15, 2024

बादशाह का नया गाना रिलीज़... और 420 की FIR दर्ज ! क्या है पूरा मामला ? 

Badshah New Song: बॉलीवुड रैपर और सिंगर बादशाह पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है. सूत्रों के मुताबिक खबर मिली है कि उन्होंने एक गाने के प्रॉडक्शन और प्रमोशन के लिए भुगतान नहीं किया है.

बादशाह का नया गाना रिलीज़... और 420 की FIR दर्ज ! क्या है पूरा मामला ? 

Badshah New Song: मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह (Badshah) इन दिनों अपने नए गाने को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. हाल ही में उनका नया गाना रिलीज हुआ है. बता दें, बादशाह किसी न किसी वजह को लेकर चर्चा में बने ही रहते हैं. हाल ही में बादशाह के ऊपर धोखाधड़ी का भी केस दर्ज किया गया है. जिस कारण बादशाह चर्चा का विषय बने हुए हैं. आखिर बादशाह पर धोखाधड़ी का मामला क्यों दर्ज हुआ है, चलिए आपको हम बताते हैं.

बादशाह पर केस हुआ दर्ज

बॉलीवुड रैपर और सिंगर बादशाह पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है. सूत्रों के मुताबिक खबर मिली है कि उन्होंने एक गाने के प्रॉडक्शन और प्रमोशन के लिए भुगतान नहीं किया है. इसके बाद बादशाह का एक नया गाना रिलीज हुआ है. जिसको दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं. इस गाने का नाम मोरनी है, जो की यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है.

क्यों दर्ज हुई FIR ?

अगर उनके धोखाधड़ी मामले पर नजर डालें तो रिपोर्ट के अनुसार एक मीडिया कंपनी ने लीगल एग्रीमेंट तोड़ने का आरोप लगाते हुए सिंगर के खिलाफ करनाल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में केस दर्ज किया है. कंपनी का दावा है कि सॉन्ग बावला को बनाने और उसके प्रमोशन से जुड़ी सभी सुविधाएं पूरी कर ली गई है. लेकिन बादशाह ने अभी प्रोजेक्ट के प्रोडक्शन की बाकी रकम नहीं चुकाई है. शिकायतकर्ता ने यह भी बताया कि उन्होंने कई रिमाइंडर देने के बाद बादशाह के खिलाफ यह कदम उठाया है. उनका यह आरोप है कि बादशाह ने सिर्फ झूठे वादे किए हैं और पेमेंट की डेट को टाल दिया है.

दर्शक पसंद कर रहे हैं गाना

इन सब मुद्दों के बीच बादशाह का गाना मोरनी यूट्यूब पर रिलीज हुआ है. बता दें, यह गाना बीते दिन 14 नवंबर को रिलीज किया गया है. इस गाने को अब तक लगभग 9 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. अगर बादशाह के गानों की बात करें तो उनके म्यूजिक वीडियो में जैकलीन फर्नांडिस जैसी तमाम बड़ी एक्ट्रेस कम कर चुकी हैं.

ये भी पढ़ें : Salman Khan ने Aishwarya Rai के बारे में पहली बार कहा कुछ? ये Video हुआ वायरल

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com