विज्ञापन
This Article is From Jun 20, 2025

जोया अख्तर, गुनीत मोंगा से लेकर मानसी बागला तक: 5 निर्माता जो भारतीय सिनेमा की परिभाषा बदल रहे हैं

Bollywood News: मानसी बागला अब अपने आगामी म्यूजिकल रोमांस आँखों की गुस्ताखियां के जरिए बॉलीवुड में रोमांटिक युग की वापसी कर रही हैं. इस फिल्म की प्रोड्यूसर ही नहीं, बल्कि राइटर भी मानसी हैं.

जोया अख्तर, गुनीत मोंगा से लेकर मानसी बागला तक: 5 निर्माता जो भारतीय सिनेमा की परिभाषा बदल रहे हैं
bollywood directors

Bollywood News: एक अच्छी फिल्म केवल अपनी कहानी की वजह से नहीं, बल्कि उन निर्माताओं की वजह से भी दर्शकों तक पहुँचती है जो संवेदनशील और प्रभावशाली कहानियों को सपोर्ट करते हैं. बॉलीवुड में आज ऐसे कई निर्माता हैं जो दर्शकों से भावनात्मक रूप से जुड़ने वाली फिल्मों को प्राथमिकता दे रहे हैं. ये निर्माता सिनेमा के मायने बदल रहे हैं और दर्शकों को कुछ नया अनुभव करा रहे हैं

मानसी बागला

मानसी बागला अब अपने आगामी म्यूजिकल रोमांस आँखों की गुस्ताखियां के जरिए बॉलीवुड में रोमांटिक युग की वापसी कर रही हैं. इस फिल्म की प्रोड्यूसर ही नहीं, बल्कि राइटर भी मानसी हैं. जी स्टूडियोज और मिनी फिल्म्स के बैनर तले बनी यह फिल्म, मानसी बागला, वरुण बागला और ओपन विंडो फिल्म्स द्वारा प्रोड्यूस की गई है, और इसका निर्देशन संतोष सिंह ने किया है. मानसी बागला द्वारा लिखित और क्रिएट की गई यह फिल्म 11 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.

प्रज्ञा कपूर

केदारनाथ, चंडीगढ़ करे आशिकी और हाल ही में रिलीज हुई आजाद जैसी फिल्मों के जरिए प्रज्ञा कपूर ने दर्शकों तक दिल से जुड़ी कहानियां पहुँचाई हैं. वो ऐसी फिल्मों को सपोर्ट करती हैं जो समाज से जुड़े गहरे संदेश देती हैं और आम कहानियों से कुछ हटकर होती हैं.

जोया अख्तर

जोया अख्तर उन निर्माताओं में से हैं जिन्होंने परिवार, प्यार, जुनून और जीवन की ईमानदार कहानियों को पर्दे पर लाने में कोई कसर नहीं छोड़ी. गली बॉय और द आर्चीज जैसी फिल्मों के जरिए उन्होंने सिनेमा में नई ताजगी और विश्वसनीयता को जन्म दिया है.

गुनीत मोंगा

ऑस्कर-विजेता निर्माता गुनीत मोंगा ने भारतीय सिनेमा को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाई है. उनकी सोच ने किल, द एलिफेंट व्हिस्परर्स, अनुजा जैसी फिल्मों को जन्म दिया है, जो बड़ी-बड़ी कहानियों से ज्यादा, संवेदनशील और सच्ची कहानियों पर फोकस करती हैं.

एकता कपूर

भारतीय टेलीविजन की दुनिया को बदलने के साथ-साथ एकता कपूर ने बड़े पर्दे पर भी अपनी एक खास जगह बनाई है. द सबरमती रिपोर्ट, लव सेक्स और धोखा 2, द डर्टी पिक्चर जैसी फिल्मों के जरिए उन्होंने समाज के कुछ सच्चे पहलुओं को बखूबी दर्शाया है. इन सभी निर्माताओं ने न सिर्फ सशक्त कहानियों को सपोर्ट किया है, बल्कि सिनेमा को देखने का नजरिया भी बदल दिया है.

ये भी पढ़े: क्या पहले सलमान खान को ऑफर हुई थी 'सितारे जमीन पर'? भाईजान ने खोला राज

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com