विज्ञापन
This Article is From Apr 08, 2025

बॉलीवुड की वो कम बजट की फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर किया शानदार कलेक्शन

Bollywood: इस लिस्ट में सबसे पहले नाम फिल्म स्त्री का आता है. जिसमें राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर नजर आए थे. इस फिल्म का बजट 23 करोड़ रूपये था. लेकिन यह फिल्म जब सिनेमाघरों में रिलीज हुई तो इस फिल्म ने लगभग 180 करोड़ रूपये का कलेक्शन किया था.

बॉलीवुड की वो कम बजट की फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर किया शानदार कलेक्शन
bollywood films

Bollywood: बॉलीवुड में ऐसी कई हाई बजट की फिल्में बनी हैं, जो रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं देखा पाईं. जिसका सबसे बड़ा उदाहरण फिल्म सिकंदर (Sikandar) है. जो बीते दिनों सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, लेकिन यह फिल्म अपना बजट भी वसूल नहीं कर पा रही है. इसके अलावा बॉलीवुड में ऐसी कई फिल्में भी बनी हैं. जिनका काफी छोटा बजट था, लेकिन उन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार बिजनेस किया. ऐसे ही हम आपको कई फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जो काफी कम बजट में बनीं और उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर छप्पर फाड़ कर कलेक्शन किया.

स्त्री 

इस लिस्ट में सबसे पहले नाम फिल्म स्त्री का आता है. जिसमें राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर नजर आए थे. इस फिल्म का बजट 23 करोड़ रूपये था. लेकिन यह फिल्म जब सिनेमाघरों में रिलीज हुई तो इस फिल्म ने लगभग 180 करोड़ रूपये का कलेक्शन किया था.

तनु वेड्स मनु

कंगना रनौत की यह फिल्म का बजट भी कुछ ज्यादा नहीं था. यह फिल्म 17.5 करोड़ रूपये में बनी. लेकिन जब यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई तो इस फिल्म ने 56 करोड़ रूपये के आसपास का कलेक्शन किया था. ऑडियंस ने फिल्म को काफी पसंद किया.

बधाई हो 

आयुष्मान खुराना की यह फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म का बजट 29 करोड़ रूपये के आसपास का था. लेकिन जब यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई तो फिल्म ने 134.46 करोड़ रूपये के आसपास का कलेक्शन किया था. इस फिल्म में नीना गुप्ता भी अहम किरदार में नजर आई थीं.

हिंदी मीडियम 

इरफान खान की यह फिल्म साल 2017 में रिलीज हुई थी. जहां इस फिल्म का बजट 14 करोड़ रूपये के आसपास का था. लेकिन जब यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई तो फिल्म ने 100 करोड़ रूपये के आसपास का कलेक्शन किया था.

ये भी पढ़े: मलाइका अरोड़ा के खिलाफ फिर से जमानती वारंट हुआ जारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com