विज्ञापन
This Article is From Aug 27, 2025

बप्पा के रंग में रंगे बॉलीवुड सेलिब्रिटीज, फैंस को दे रहे शुभकामनाएं

Ganesh Chaturthi 2025: हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में गणपति बप्पा की फोटो शेयर कर पोस्ट किया है. जिसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि बप्पा के आशीर्वाद से हर उत्सव खुशी से भरा होता है.

बप्पा के रंग में रंगे बॉलीवुड सेलिब्रिटीज, फैंस को दे रहे शुभकामनाएं
Ganesh Chaturthi 2025

Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी की धूम हर जगह दिखाई दे रही है. आम लोगों के अलावा बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी गणेश चतुर्थी को बड़े धूमधाम से मनाते हैं.  गणेश चतुर्थी के एक दिन पहले से ही उत्साह नजर आने लगता है. बता दें, बॉलीवुड में सबसे ज्यादा गणेश चतुर्थी का क्रेज देखने के लिए मिलता है. बड़े से बड़े एक्टर्स अपने घर पर बड़े धूम के साथ गणपति बप्पा को लेकर आते हैं. इस मौके पर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज अपने फैंस को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दे रहे हैं.

इन एक्टर्स ने दी शुभकामनाएं

हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में गणपति बप्पा की फोटो शेयर कर पोस्ट किया है. जिसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि बप्पा के आशीर्वाद से हर उत्सव खुशी से भरा होता है. सभी को गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं. किरण खेर ने भी अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री और सभी को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी हैं. एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है कि गणपति बप्पा मोरया, श्री गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं. एक्ट्रेस शरवरी बाघ ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें घर में मराठी अंदाज में ढोल बजाते दिखाई दे रहे हैं. साथ ही वह गणेश जी का आगमन के लिए गाना गा रहे हैं.

इन एक्टर्स ने भी दी शुभकामनाएं

एक्टर कुणाल खेमू और उनकी पत्नी सोहा अली खान ने भी इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. फोटो में देख सकते हैं कि उन्होंने घर में गणपति की स्थापना की है और फोटो में कैप्शन में लिखा है कि गणपति बप्पा मोरया. शिल्पा शेट्टी ने भी अपने फैंस को इंस्टाग्राम पर शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें कैप्शन में लिखा है कि घर इस साल तुम्हारे बिना अधूरा लगता है. लेकिन दिल तुम्हारा आशीर्वाद से भरा है. गणपति बप्पा मोरया. इनके अलावा काफी बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी सोशल मीडिया पर अपने फैंस को शुभकामनाएं दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें : अनुपम खेर ने फैंस को दी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com